West Facing House Vastu Tips in Hindi: पश्चिम दिशा में घर लेना है शुभ या फिर अशुभ आज हम आपको उसके बारे में बतायेगे। पश्चिम दिशा में किस तरीक़े से अपने घर को रखना चाहिए उसकी दिवारे किस प्रकार हो यह सब वास्तु के हिसाब से करते है तो घर में पॉज़िटिविटी बनी रहती है तो चलिए जानते है पश्चिम दिशा वास्तु के बारे में।
West Facing House Vastu Tips in Hindi
पश्चिममुखी घर:
पश्चिममुखी घर वो होते है जिस घर की फेसिंग उसका मेन गेट पश्चिम की और हो वह घर पश्चिममुखी कहलाता है। लोगो के अनुसार पश्चिममुखी घर को शुभ नहीं माना जाता है परन्तु वास्तु के हिसाब से ऐसा नहीं है तो चलिए जानते है पश्चिममुखी घर के लाभ।
पश्चिममुखी घर के फायदे:
- पश्चिममुखी घर जिसके पास होता है वास्तु के हिसाब से उन लोगो के ज़्यादा दुश्मन नहीं होते और अधिक लोगो को वह पसंद होते है।
- पश्चिममुखी जगह को लोग धन लाभ और समृद्धि के लिए शुभ मानते है।
- पश्चिममुखी घर लोगो का रोज़गार बढ़ता है। और यह घर के बच्चो में ऊर्जा उत्पन्न करता है तथा आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।
वास्तु के हिसाब से पश्चिममुखी घर के लिए महत्वपूर्ण बातें:
- पश्चिम दिशा को लक्ष्मी जी की दिशा माना जाता है और साथ में शनि जी की भी दिशा कहा जाता है। इसलिए वास्तु के हिसाब से इस जगह को शुभ माना जाता है।
- अपने घर में याद से पश्चिम से साउथवेस्ट दिशा की ओर एक अशोक का पेड़ जरुर लगाए और वरुण यंत्र रखे।
- पश्चिममुखी घर के बहार मेन गेट जो की आपका प्रवेश द्वार है उस के ऊपर दीवार पर काले घोड़े की नाल लगानी चाहिए।
- पश्चिममुखी घर में रंगो का चुनाव थोड़ा सोच समझ कर करे ज़्यादा बदकीले रंगो से बचे हल्के रंगो का उपयोग करे गहरा गुलाबी और लाल रंग का उपयोग बिलकुल ना करे।
- पश्चिम दिशा की दीवार को ऊँचा रखें और इस दिशा में ढाल न रखें जिस से पानी का बहाव हो यह वास्तु के हिसाब से अशुभ माना गया है। घर के सबसे बड़े सदस्य को शनिवार को शनि मंदिर में कंबल दान करने से बीमारी दूर रहेगी।
- पश्चिम दिशा के घर में जो सबसे बड़े सदस्य का बेडरूम है और अन्य बेडरूम में खाना ना खाए वरना आपस में लड़ाई झगड़े हो सकते है। हमेशा कमरों को साफ़ सुथरा और सुगंधित रखे।