Benefits of Pear in Hindi: नाशपाती में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है।यही कारण है कि जब इसे खाया जाता है तो हल्की सी खटास होती है।विटामिन सी का सेवन करने से रंग गोरा होता है,बहते खून को रोकने में सहायक होता है।।व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सौ ग्राम नाशपाती में 57 कैलरी होती है।,15 ग्राम कार्बो हाईड्रेड होता है। जो शरीर में उर्जा देने में सहायक होता है।इसमें पोटाशियम,सोडियम,मिनरल होते हैं जो पेट के लिए,त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।जिससे यह वजन कम करने में सहायक है।इसमें मोटापा कम करने वाले तत्व होते हैं।जो वजन कम करना चाहते हैं वे इसे आहार में शामिल करें।
यह मधुमेह रोग में भी उत्तम फल माना जाता है।यह मधुमेह को भी नियंत्रण करता है।रोगी को ताकत देने वाला फल है।यह रक्तध्वनियों में जमने वाले कैलोस्ट्रोल को रोकता है।इसमें पाचन क्षमता में सहायक होने के गुण होते हैं।जैसे दही में प्रौबायोटिक होते हैं वैसे ही इसमें भी यही गुण होता है।यह दही की तरह ही लाभ पहुँचाती है।
नाशपाती सभी रोगों का नाश करती है इसलिए इसे नाशपाती कहते हैं।यह फल बारिशों के मौसम में आता है।क्योंकि बारीशों के मौसम में कई तरह के बुखार जैसे डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया होते हैं।खाँसी,जुखाम,इसके अलावा त्वचा में फोड़े फुंसी ,एलर्जी होने लगती है।कई तरह के रोगों का खतरा होता है।इसलिए प्रकृति द्वारा इस मौसम में नाशपाती उत्पन्न करने की व्यवस्था की गई है।जिससे इन सभी रोगों से लड़ने की क्षमता होती है।और इन रोगों को ठीक करने में भी सहायक है।
Also Read: Amla Benefits in Hindi: आंवले के विभिन्न फायदे
इसमें एंथोसायनिन नामक कैमीकल होने से ह्रदय मजबूत होता है।इसके छिलकें में ल्यूटिन या जेक्सैन्थिन होने से आँखों की दृष्टि बढ़ती है।इस फल में फ्लैवोनाइड होने से यह महिलाओ के लिए वरदान है।इससे ब्रैस्ट कैंसर,गर्भाशय के कैंसर से बचाव होता है।यह सभी तरह के कैंसर,फेफड़े के रोगों में लाभदायक है।
- यह कमजोरी,एनिमिया,हड्डी को मजबूत करने में,सुस्ती दूर करने में सहायक है।
- गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती हैं तो उन्हें गर्भावस्था में होने वाली समस्या नहीं होती हैं।
- यह नाश्ते में खाया जा सकता है।दोपहर,रात को खा सकते हैं।इसको चबाबाकर छिलके सहित खाना चाहिए।
- यह फल सख्त होता है।खट्टा मीठा होता है।इस पर भूरे दानेदार निशान होते हैं।वही नाशपाती होती है।यह सस्ती मिलती है।जो नाशपाती चबा नहीं सकते वे इसे घिसकर या पीस कर इसका सेवन कर सकते हैं।
- इसके जैसे दिखने वाले फल बब्बूगोशा है।और वह नरम और सिर्फ मीठा होता है।व वह नाशपाती के मुकाबले मँहगा हाेता है।वह नाशपाती के मुकाबले इतना गुणवान नहीं होता।