Vastu Tips For Relationship in Hindi: आजकल के जीवन में वास्तु के एक अलग भूमिका देखने को मिलती है जिस से हमे सही और ग़लत का पता चलता है और हम अपने रिश्ते को और कैसे बेहतर बना सकते है उस में भी सहायता मिलती है फिर वह रिश्ता एक पति पत्नी का हो या फिर बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड या फिर कोई भी अन्य रिश्ता। चलिए जानते है वास्तु की मदद से आप अपने रिश्ते को और कैसे बेहतर बना सकते है।
Vastu Tips For Relationship in Hindi: रिश्तों को बनाए मज़बूत वास्तु की सहायता से:
- कभी भी दक्षिण – पूर्व दिशा में शादी शुदा जोड़े का कमरा नहीं होना चाहिए ये रिश्ते में अनबन पैदा करता है।
- अपने कमरे में भगवान की तस्वीरे ना लगाए कमरों में लाइट कलर का उपयोग करे ज़्यादा गहरे रंग दिवारो पर ना करवाए हल्के रंग रिश्ते में सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है।
- जो घर में बड़ा होता है जैसे आपके सास ससुर या दादी दादा इनका कमरा हमेशा दक्षिण- पश्चिम की तरफ़ होना चाहिए क्योकि इस से सबके साथ रिश्ते अच्छे रहते है परिवार में लड़ाई झगड़े कम होते है।
- अपने कमरे में वास्तु के हिसाब से कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ना रखे जैसे की टीवी और कंप्यूटर ये वास्तु के हिसाब से इन में से निकलने वाली ऊर्जा अच्छी नहीं होती।
पति पत्नी कैसे बनाए मज़बूत रिश्ता वास्तु की सहायता से क्या करे और क्या ना करे:
- पत्नी को हमेशा पति के लेफ्ट साइड सोना चाहिए अगर पति की बाई ओर सोने से रिश्ते और भी अच्छे होगे लड़ाई झगड़े कम होगे।
- हमेशा अपने कमरे में ताजे फूल रखे पुराने या फिर मुरझाए फूल ना रखे।
- पति पत्नी अपने कमरे में कोई भी नुकीली चीज ना रखें ना ही कोई ऐसे चीज़ जो क्रोध का प्रतीक हो इस से दोनों के बीच लड़ाई झगड़े ज़्यादा बढ़ेगे।
- पति पत्नी को अपने कमरे मे कोई भी तस्वीर लगाते है तो वह जोड़े में होनी चाहिए।
जाने अविवाहित रिश्ते को कैसे बनाये रखने वास्तु की सहायता से क्या करे और क्या ना करे :
- अगर आपके घर में किसी भी दीवार पर नीला या फिर काला रंग है तो उसे तुरंत हटाए। वास्तु के हिसाब से ये रंग सुभ नहीं माने जाते।
- अपने प्रेम को बनाये रखने के लिए और उस में उत्सुकता बनाए रखने के लिए हमेशा अपने बाथरूम और अपने बेडरूम में सफ़ेद और लाल फूल लगाए।
- प्रेम भरे जीवन में हमेशा आपके और आपके पार्टनर को हमेशा हल्के रंग के वस्त्र पहनने चाहिए जो की आप के प्यार और एक दूसरे के साथ को लंबे समय तक बनाये रखे और रिश्ते में प्यार बना रहे ज़्यादा भड़कीले रंगो के कपड़े ना पहने।
जाने परिवार में वास्तु के हिसाब से कैसे बनाए रखे प्यार:
- सबसे पहले परिवार में शांति बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों की तस्वीर घर में उत्तर से पश्चिम दिशा में लगाए।
- घर में जहाँ से भी रोशनी आती है खिड़की दरवाज़े वहाँ पर उस जगह को काले कपड़े से ना ढके आज कल लोग फैशन के लिए घर में पर्दों का इस्तेमाल करते है तो काले रंग के पर्दों का प्रयोग ना करे।
- हमेशा अपने घर के बाहर के कोणों में धूप चलाये जिस से आपके घर में पॉज़िटिविटी बनी रहे