Vastu Tips for Newly Married Couple: आज कल के समय में हम सभी वास्तु का बहुत ख्याल रखते है कि किस प्रकार से कौनसी चीज़ होनी चाहिए। इसमें से एक चीज़ हमारे हमेशा दिमाग़ में रही है यदि हम अपने बच्चो की शादी कर रहे है तो वास्तु के हिसाब से क्या सही रहेगा और क्या ग़लत। जिस से उनकी आने वाली ज़िंदगी में किसी भी प्रकार की कोई बांधा ना आए तो चलिए बात करते है वास्तु के हिसाब से नए विवाहित जोड़े के लिए क्या कार्य होगा शुभ।
नव विवाहित जोड़े का कैसा होना चाहिए कमरा:
अगर हम नवविवाहित जोड़े की बात करते है तो उसके हिसाब से नए विवाहित जोड़े का कमरा कैसा होना चाहिए। तो आज हम आपको बतायेगे वास्तु के हिसाब से कैसा होना चाहिए और कमरे में किन बातो का ध्यान रखना होगा।
- वास्तु के हिसाब से नवविवाहित जोड़े का कमरा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
- यदि वास्तु के हिसाब से जोड़े का कमरा दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ़ होना संभव ना हो तो आप नव वधू सिर दक्षिण दिशा की ओर हो और पैर उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए।
- यह ध्यान रखें के नवविवाहित जोड़े के कमरे से मुख्य द्वार का सामना ना हो इस से रिश्ते सही नहीं होने अनबन होने के योग बनेगे।
- आजकल हम फैशन की दुनिया में इतना खो जाते है हम बेड का चुनाव लोहे का लाते है जो देखने में फ़ैंसी लगे लेकिन हमेशा लड़की का बेड नवविवाहित जोड़े के कमरे में होना चाहिए।
- नवविवाहित जोड़े के कमरे में लड़की के समान का ज़्यादा उपयोग होना चाहिए अलमारी से लेकर बात आती है कमरे में शीशा हमेशा बेड से दूर रखे बेड के सामने शीशा नहीं होना चाहिए।
नवविवाहित जोड़े के कमरे में रंग और सजावट कैसी होनी चाहिए:
- नवविवाहित जोड़े के कमरे में हल्के रंग का प्रयोग करना चाहिए, ध्यान रखें कला या फिर ज़्यादा भड़कीले रंग का उपयोग ना करे।
- नवविवाहित जोड़े को अपने कमरे में अपनी शादी की तस्वीर ज़रूर लगानी चाहिए वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।
- नवविवाहित जोड़े को कमरे में फ्रेश फूल लगाने चाहिए। कमरा महकता रहे सूखे फूल या प्लास्टिक के फूलो का उपयोग ना करे।