Uttarakhand Me Ghumne Ki Jagah: उत्तराखंड सबसे खूबसूरत जगह है। जहाँ पर लोग दूर-दूर से वहाँ पर घूमने जाते है। ज़्यादातर लोग वहाँ पर गर्मियों में जाना पसंद करते है। क्योंकी वहाँ पर मौसम ठंडा होता है। तो चलिए जानते हैं कौनसी ऐसी जगह है जो काफ़ी प्रसिद्ध है। और लोग वहाँ अपनी फ़ैमिली और फ़्रेंड्स के साथ जाना पसंद करेंगे।
Uttarakhand Me Ghumne Ki Jagah:
1 – ऋषिकेश
ऋषिकेश एक ऐसी जगह है। जहाँ पर आप अपनी फ़ैमिली के साथ भी जा सकते है वहाँ पर काफ़ी ठंडा मौसम रहता है। यहाँ पर आप बहुत सी जगह जा सकते है। जैसे की त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, शिवपुरी आदि, जगहों पर घूम सकते है। यहाँ पर बीटल्स आश्रम भी है।जिसको चौरासी कुटी भी कहते है। वहाँ पर आपको बहुत शांति मिलेगी और यहाँ की दिवारो पर जो पुराने रंगीन चित्र भी देखने को मिलेगे और यहाँ पर मैडिटेशन के लिए झोपड़ियाँ भी बनाई गई है।
2 – मसूरी
मसूरी देव भूमि उत्तराखंड में है। ये जगह अपनी पहाड़ो की ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती है। यह सबसे सुंदर जगह मानी जाती है। यहाँ पर लोग आना बहुत पसंद करते है। मसूरी में कदखल गाँव के पास सुरखंड देवी का मंदिर है। जो की 3030 मीटर की ऊँचाई पर है। यहाँ हर साल “गंगा दशहरा” पर मेला भी लगता है। और भी ऐसी जगह है, जैसे की नाग टिब्बा, भद्रराज मंदिर, मसूरी झील, गन हिल।
3 – नैनीताल
उत्तराखंड में सबसे घूमने वाली जगहों में से एक नैनीताल भी है। नैनीताल के पहाड़ो की ऊँचाई समुद्र से 7000 फीट ऊपर है। यहाँ पर नैना देवी का बहुत ही सुंदर मंदिर है। और भी ऐसी सुंदर जगह है नैनीताल में जहाँ पर आप लोग जा सकते है नैनी झील, हनुमान गढ़ी, सरिता ताल, ये सब जगह भी बहुत ही खूबसूरत है।
4 – औली
औली उत्तराखंड में एक ऐसी जगह है। जहाँ पर बहुत ज़्यादा बर्फ पड़ती है। यहाँ पर आप स्केटिंग का मज़ा भी ले सकते है। औली में भी बहुत सी ऐसी जगह है।जैसे नंदा देवी, त्रिशूल पीक, चिनाब झील, जोशीमठ आदि आप इन जगहों का भी आनंद ले सकते है।
5 – रानीखेत
रानीखेत बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत देखने को मिलेगा और बहुत ताज़ी हवा का आपको आभास होगा।यहाँ पर और भी खूबसूरत जगह है जैसे झूला देवी मंदिर, बिंसर महादेव मंदिर, गोल्फ कोर्स, चोबटिया बाग, रानी झील।