जब वजन घटाने की बात आती है, तो Weight Loss के लिए सबसे पहले भोजन पर ध्यान देने की जरूरत महसूस होती है। कई सारे खाद्य विकल्प हैं, जो Weight Loss में मदद कर सकते हैं। आहार विशेषज्ञ और शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि Flax seeds Weight Loss में सबसे अधिक मददगार होते हैं। Flax seeds पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न सिर्फ वजन घटाते हैं, बल्कि Muscles को भी मजबूती देते हैं।
वजन घटाने के लिए कैसे खाएं अलसी
Weight Loss के लिए Daily Diet में एक या दो चम्मच अलसी शामिल करनी चाहिए। इसका सेवन पीसकर या तेल के रूप में भी किया जा सकता है। पिसी हुई अलसी भोजन को अधिक स्वादिष्ट और तृप्तिदायक बनाती है। Weight Loss के लिए Flax seeds Powder का प्रयोग किया जाता है।
इसका उपयोग कैसे करें
Flax seeds शरीर द्वारा पूरी तरह से पच नहीं पाता है, इसलिए इसे खाने से पहले पीसना पड़ता है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका ग्राइंडर में इसे धीरे-धीरे पीस लेना है। अलसी को उतना ही पीसना चाहिए, जितनी जरूरत है। पिसी हुई Flax seeds जल्दी खराब हो जाती है।
1. दाल और सब्जी के साथ मिक्स कर खाएं
1 चम्मच पिसी हुई Flax seeds किसी भी पकी हुई दाल के साथ खाई जा सकती है। लौकी, तोरई, तोरी की पकी हुई सब्जी के साथ भी Flax seeds Powder मिलाकर खाया जा सकता है।
2. स्मूदी या शेक के साथ
सुबह की शुरुआत Flaxseed Smoothie or Flaxseed Shake के साथ की जा सकती है। इसके पाउडर को किसी भी Fruit Shake के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। इससे भूख भी कम लगती है और जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
3. कुकीज़ और मफिन के रूप में
Cookies, Pancakes, Muffins के रूप में भी Flaxseed खाई जा सकती है। यदि बेकिंग करना पसंद है, तो अलसी को पीसने के बाद इसका प्रयोग Cookies, Pancakes, Muffins तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है।
4. सलाद
सलाद पर भुनी हुई Flaxseed छिड़ककर खाई जा सकती है। भुनी हुई सब्जियों पर आखिरी मिनट में थोड़ा सा Flaxseed का तेल छिड़कें या कुटी हुई Flaxseed डालें। Olive Oil और Flaxseed के तेल को मिक्स कर भी प्रयोग किया जा सकता है। पॉपकॉर्न पर अलसी का तेल छिड़क कर या पिसी हुई अलसी को मसाले और दूसरे किसी हर्ब के साथ मिला कर किसी भी भोजन के साथ खाया जा सकता है।
5. वजन घटाने के लिए अलसी का तेल
Weight Loss में Flaxseed का तेल Flaxseed जितना ही प्रभावी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें Natural laxative गुण होते हैं। यह कब्ज दूर करता है। इससे शरीर से Toxins बाहर निकलते हैं और Weight Loss में मदद मिलती है।