मंगलवार का राशिफल एक और नए दिन की शुरुआत।तो चलिए जानते है। सभी राशियो के बारे में कैसा रहेगा उनका आज का दिन और कौन सा रंग रहेगा उनके लिए शुभ।
मेष राशि:
मेष राशि वाले आज का दिन आपकी ज़िंदगी में बहुत ही अच्छा गुज़रने वाला है। आज के दिन आपको नयी चीज़ों का अनुभव करने को मिलेगा। दोस्तों के साथ तीर्थ स्थल पर घूमने जा सकते है परिवार के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा। आज के लिए आपका शुभ रंग है हरा और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाथ करे।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले आज आप का दिन चिड़चिड़ा रहेगा। आज आप अपने काम के लिए नयी योजनाए बना सकते है। खर्चे ज़्यादा हो सकते है। लड़ाई झगड़ों से बचे किसी के बीच में बीना कारण ना पड़े। आज के लिए आपका शुभ रंग है बादामी। ग़रीबो को खाना खिलाने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने के स्थान पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी और आपके साथी आपके काम से प्रसन्न रहेगे। संतान की ओर से आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। छत्रों का के लिए थोड़ा संघर्ष से भरा दिन रहेगा। आज के लिए आपका शुभ रंग है प्याज़ी।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले आपके बिज़नेस में अगर कोई आपका साथी है उस से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यता है वरना आपको घाटा होने के आसार है। बीवी के साथ रिश्ते और मज़बूत होंगे। रिश्तेदारों से वाद विवाद हो सकते है। आज के लिए आपका शुभ रंग है लाल। कुत्ते को खाना खिलाने से कार्यक्षेत्र मे बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले कल का दिन आपके लिए सही गुज़रेगा।आपकी सेहत अच्छी रहेगी सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। आपकी और आपके पार्टनर के बीच जो भी विवाद चल रहे है वो ख़त्म हो जायेगे। नौकरी में धन लाभ होने की आवश्यता है। आज के लिए आपका शुभ रंग है पिला। हनुमान मंदिर में दिया जलाने से आपको अच्छा महसूस होगा नेगेटिविटी दूर होगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे जिस से परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ग़रीब लोगो की सहायता करने का प्लान कर सकते है आज के लिए आपका शुभ रंग है गुलाबी।
तुला राशि:
तुला राशि वाले अगर लेन देन करना है आज का दिन उसके लिए शुभ है अगर आप किसी कार्य में पैसा लगा रहे हो तो वह सफल होगा। परिवार के साथ या अपने पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है। आज के लिए आपका शुभ रंग है सफ़ेद और ग़रीबो को कुछ दान देने से रुके हुए काम बनेगे।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों आज आपको अधिक धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने की योजना अपने पार्टनर के साथ बना सकते है। जो लोग शादी का विचार कर रहे है यह समय उनके लिए काफी अच्छा होगा। आने वाला समय आपके जीवन मे ख़ुशिया भर जाएगी। आज के लिए शुभ रंग है फ़िरोज़ी। गाय को चारा खिलाने से जीवन में पॉज़िटिविटी बनी रहेगी।
धनु राशि:
धनु राशि वाले अगर नौकरी की तलाश में है तो जल्द ही एक अच्छी नौकरी का प्रस्ताव आपके सामने आने वाला है। जिन लोगो को अपना काम शुरू करना है उनके लिए यह समय शुभ है। जो लोग लंबे समय से एक ही जगह कार्य कर रहे है उनको ज़रूर सफलता मिलेगी और प्रमोशन होने के योग है। सेहत का थोड़ा ख़्याल रखे। आज के लिए शुभ रंग है आसमानी।
मकर राशि:
मकर राशि वाले किसी ऐसी जगह पर ना जाए जहां पर आपका मान सम्मान ना हो। अपने परिवार के साथ घर में धार्मिक प्रोग्राम करने की योजना बना सकते है।कोर्ट कचरी के मामलो से बच कर रहे किसी के झगड़ों में ना पड़े। अविवाहित जोड़े अपने पार्टनर के साथ लंबी ट्रिप पर घूमने का प्लान कर सकते है। आज के लिए आपका शुभ रंग है मैजेंटा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले आज आपका समान रहने वाला है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर एक सहमति नहीं होगी। अपने कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत ख़राब हो सकती है जिस के चलते घर में परेशानी का महोल रहेगा। आज के लिए आपका शुभ रंग है नीला। और किसी ज़रूरतमंद की सहायता करने से इसका फल समय आने पर आपको अवश्य मिलेगा।
मीन राशि:
मीन राशि वाले घर में चल रही बच्चो को लेकर समस्या अब जल्द ख़त्म होगी। बच्चो की पढ़ाई का ध्यान रखें। आज के दिन यदि अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने का सोचते है तो आप का फ़ैसला सही है। बीवी बच्चो के साथ शॉपिंग पर जा सकते है आज का दिन परिवार के साथ हस्ता खेलता हुआ गुज़रेगा। आज के लिए शुभ रंग है केसरिया। हनुमान जी को बूँदी का भोग लगाये।