चाय के साथ हम बिस्किट बड़े चाव के साथ खाते हैं। इन दोनों का Combination स्वाद तो देता है, लेकिन इससे Health को कई नुकसान भी होते हैं। हम सालों से चाय के साथ बिस्किट खाते आये हैं। इन दो Component को एक साथ खाने का स्वाद तो मजेदार होता ही है, फुर्सत में बैठकर किसी से ख़ास विषय पर बात करने के लिए भी प्रेरित करता है। हम एक परम्परा की तरह सुबह उठकर चाय बिस्कुट खाते हैं। लेकिन आपको बता देते है कि चाय और बिस्किट स्वास्थ्य के लिए Unhealthy है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बतायेंगे की चाय और बिस्किट हमारी Health पर Negative Effect डालते है।
चाय और बिस्किट के हैं कई नुकसान
सुबह सबसे पहले चाय-बिस्किट खाने से एसिडिटी हो सकती है। पेट की चर्बी बढ़ सकती है। पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता ख़राब हो सकती है। चाय-बिस्किट खाने से Blood Sugar Level में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है। इसके कारण आंतों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, चाय और बिस्किट दोनों में Processed Sugar होती है। Blood Sugar Level बढ़ सकता है।
मैदा भी पहुंचाता है नुकसान
मैदा आंत में चिपककर बेली फैट बढ़ा सकता है। किसी भी प्रकार के बिस्किट बनाने में बड़ी मात्रा में Butter का उपयोग किया जाता है। ये Saturated Fat होती है। सामान्य आकार के बिस्किट में Saturated Fat की मात्रा आमतौर पर Saturated Fat के Recommended daily value का 30-50% होती है। गेहूं के आटे या मैदा में मौजूद Saturated Fat की हाई मात्रा पेट के साथ-साथ हार्ट हेल्थ की समस्याएं पैदा कर सकता है।
पाम ऑयल का उपयोग
बिस्किट बनाने में सबसे अधिक पाम तेल का उपयोग किया जाता है। यह वसा आधारित है और नियमित उपयोग हृदय रोग के लिए जोखिम का कारक हो सकता है। यह सस्ता है और उपभोग के लिए सबसे हानिकारक तेलों में से एक है। पाम ऑयल Antioxidant क्षमता को भी कम कर देता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
हाई सोडियम
साधारण मीठे बिस्किट में प्रति 25 ग्राम बैग में 0.4 ग्राम नमक होता है। अधिक मात्रा में नमक का सेवन High Blood Pressure, Stroke and Heart Failure का खतरा बढ़ा सकता है। अधिक नमक के सेवन से भी वॉटर रिटेंशन होता है, जिससे सूजन और वजन बढ़ता है।
चाय और बिस्किट की जगह लें ये पेय पदार्थ (हार्ट हेल्दी ड्रिंक्स)
1. धनिये का पानी (Coriander Water)
पेट फूलने की समस्या से जूझ रही हैं, तो दिन की शुरुआत धनिये के पानी से करना चाहिए। यह पाचन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाता है, पाचन को बढ़ाता है और सूजन और पेट फूलना कम करता है।
2. सौंफ का पानी (Funnel Water)
आंत की Problems से राहत पाने और आंत की सूजन को कम करने के लिए सौंफ का पानी पिया जा सकता है। सौंफ को कूटकर एक ग्लास पानी के साथ पीना चाहिए।
3. एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)
यदि अक्सर कब्ज का अनुभव होता है, तो एलोवेरा जूस पिया जा सकता है। ये भी Health के लिए फायदेमंद होता है।
4. दालचीनी के साथ नारियल का पानी (Coconut Water with Cinnamon) दालचीनी के साथ नारियल का पानी Blood Sugar Level को नियंत्रित करता है। यह Lipton संवेदनशीलता को बढ़ाता है।