Symptoms of Kidney Disease in Hindi: हमारे शरीर में मौजूद हर एक अंग बेहद जरूरी है। दिल से लेकर Kidney तक, सभी अंग हमारे लिए महत्वपूर्ण होते हैं। Kidney हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और Insulin के स्तर को Control करती है। हालांकि, बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर सेहत पर भी पड़ने लगा है।
ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इन समस्याओं की पहचान कर इनका सही इलाज किया जाए, ताकि गंभीर परिस्थिति को रोका जा सके। आज इस Post में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो अक्सर रात में समय नज़र आते हैं और Kidney से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह लक्षण-
Symptoms of Kidney Disease in Hindi
अनिद्रा
अगर आप अनिद्रा यानी Insomnia के शिकार हैं, तो यह Chronic Kidney Disease का संकेत हो सकता है। इस बीमारी से पीड़ित रोगियों में नींद संबंधी विकार काफी आम है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर आपको भी अक्सर नींद से जुड़ी समस्या रहती हैं, तो इसे अनदेखा न करें।
सांस की तकलीफ
रात होते ही अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो यह Kidney की बीमारियों से जुड़े सबसे आम लक्षणों में से एक है। यह समस्या Kidney द्वारा तरल पदार्थ के खराब संचालन की वजह से होती है। खासतौर पर लेटने पर शरीर के निचले अंगों से Lungs तक खून सही से नहीं पहुंच पाता, जिसकी वजह से असुविधा होती है और सांस फूलने लगती है।
पैरों में सूजन
पैरों की सूजन भी Kidney से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर शाम या रात होते ही आपके पैरों में सूजन बढ़ जाती है और सुबह कम हो जाती है, तो इसका कारण Kidney की बीमारियां हो सकती हैं। यह मुख्य रूप से Chronic kidney failure या Glomerulonephritis, दवा के कारण Kidney Disease का संकेत हो सकता है।
रेस्टलेस लेग सिंड्रोम
यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें पैर हिलाने की तीव्र इच्छा होती है। इस समस्या में व्यक्ति को अक्सर पैरों में असुविधा और सुइयां चुबने जैसा अहसास होता है और यह आमतौर पर शाम या रात में होता है। यह भी Kidney Disease का संकेत हो सकता है।
बार-बार पेशाब आना
अगर आपको रात में बार-बार Urine आ रही हैं, तो वह Kidney Disease का शुरुआती और बेहद छोटा संकेत हो सकता है। अगर व्यक्ति किसी Kidney की समस्या का शिकार है, तो उसे रात में हर बार पेशाब करने के लिए दो या दो से अधिक बार उठना पड़ता है। अगर आपको भी यह लक्षण नज़र आ रहे हैं, तो तुरंत Doctor से संपर्क करें।