Sapne Me Saap Ko Dekhna: सपनाक देखना हम सभी के लिए एक आम बात है, लेकिन अक्सर हम कुछ ऐसे सपने देख लेते है की या तो हम अधिक चिंता में डूब जाते है या अधिक खुश हो जाते है यह पूरी तरह हमारे सपने पर निर्भर करता है और हम कभी कभी उसका अर्थ जानने की कोशिश करते है, क्योकि जब भी हमे सपने आते है उनके पीछे कुछ ना कुछ ज़रूर छिपा होता है या तो हम किसी बात को लेकर ज़्यादा चिंतित है तभी हमे उस चीज़ से जुड़ा सपना ज़रूर आएगा या कोई सपना हमारे भविष्य में होने वाली घटना या फिर किसी ना किसी बात की और संकेत करेगा।
अक्सर हमे अपने सपने में बहुत से जानवर दिखाई देते है, लेकिन यदि हमेक सपने में सांप दिखाई दे तो उसका क्या अर्थ है कि वह सपना हमारे जीवन के लिए शुभ है या नहीं तो आज हम आपको बतायेगे की सपने में सांप देखने का क्या कारण है, और यह हमारे लिए शुभ संकेत है या फिर अशुभ चलिए बात करते है सपने में सांप देखने के क्या कारण है।
सपने में सांप का दिखना शुभ होता है या अशुभ:
जब भी हमे सपने में सांप दिखाई दे या तो वह शुभ संकेत है या फिर अशुभ संकेत है, सांप का सपने में दिखना बहुत ही महत्वपूर्ण संकेत माना गया है और कही कही पर सपने में सांप देखना शुभ भी माना गया है, परंतु शुभ और अशुभ पूरी तरह से सांप सपने में किस तरह का है और किस प्रकार हमे दिखाई दिया उस बात पर निर्भर करता है, तो चलिए बात करते है अलग- अलग तरह से सपने में सांप का दिखना।
सपने में सांप के दिखने के भिन्न भिन्न कारण:
सपने में मरा हुआ सांप देखना:
यदि आपको आपके सपने में मरा हुआ सांप दिखाई दे रहा है तो इसका अर्थ शुभ होता है और यह शुभ संकेत माना जाता है कि आपके जीवन से जल्द ही परेशानिया ख़त्म हो जायेगी। लेकिन सपने में यदि आप को सांप के बच्चे दिखाई दे तो आने वाले समय में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में सांप को पकड़ना:
यदि आप सपने में सांप को पकड़ते हुए देखते है तो यह शुभ माना जाता है। सांप को पकड़ते हुए देखने से आपके आने वाले समय में बहुत शुभ होगा और आपकी मेहनत सफल होगी और धन संपत्ति के योग होने। इसलिए यह सपना शुभ माना जाता है।
सांप को उड़ते हुए सपने में देखना:
यदि आप सपने में सांप को उड़ता हुए देखे तो यह शुभ है , इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द उन्नति और सम्पति का आगमन होगा। और दूसरा यह कि यदि आप सांप से डर रहे है तो आपको अपने शत्रु से बच कर रहना चाहिए यह इस बात की और इशारा करता है।
सपने में काले रंग का सांप देखना:
सपने में काला सांप देखना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है, और यदि यह सपना बार बार आ रहा है तो इसका अर्थ है, किअवश्य ही आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है। इसलिए आपको जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना ही शुभ होगा।
सपने में सांप को अपने पीछे देखना:
सपने में सांप का पीछा करना या सांप का आपके पीछे होना दोनों ही अशुभ माना जाता है यह सपना शुभ चीज़ों की ओर संकेत नहीं करता है। इसका अर्थ है आने वाले समय में आप किसी भारी दुर्घटना का सामना कर सकते है।