Safed Balo Ka Ilaj in Hindi: आजकल के समय में लोग ना तो अपने खाने पीने का इतना ध्यान रख पाते है।ना ही इस भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में अपने लिए समय निकाल पाते है।जिस कारण उम्र से पहले ही बाल सफ़ेद होने लगते है।जिसको हम ग्रे हेयर भी कहते है। तो चलिए जानते है किस कारण से होते है बाल सफ़ेद और क्या होना चाहिए इसका इलाज।
क्या कारण है सफ़ेद बाल होने का:
- सफ़ेद बाल होने का कारण बढ़ती उम्र ही नहीं है लोगो को लगता है कि उम्र बढ़ रही है इस कारण बाल सफ़ेद हो रहे है। नहीं ऐसा नहीं होता है।बाल सफ़ेद आपकी डाइट में बदलाव और अनहेल्दी खाने से भी होता है।आजकल छोटे बच्चो के भी सफ़ेद बाल देखने को मिलते है।
- दूसरा कारण ये भी है कि लोग अपने सफ़ेद बालों से ज़्यादा परेशान आकर तरह-तरह के शैम्पू इस्तेमाल करते है। तेल का उपयोग करते है, जिस से की उनके बाल और भी ज़्यादा ख़राब हो जाते है।
- अगर आप ज़्यादा खट्टा खाते है और आप की नींद पूरी नहीं हो पाती ज़्यादा स्ट्रेस लेते है।आपका काम ऐसा है कि आप ज़्यादा धूप और धूल के संपर्क में रहते है तो भी आपको सफ़ेद बालों की समस्या हो सकती है।
Also Read: Dandruff Treatment at Home in Hindi: डैंड्रफ का घरेलु इलाज
सफ़ेद बालों का घरेलू उपचार:
1 – आप सभी के घर में करी पत्ते का पौधा होता है। आपको करना क्या है आपको उनके पत्ते को पीस कर एक पेस्ट बना लेना है और आप जो भी तेल लगाती है। उस तेल में मिला कर उस से अपने सिर में 10 मिनट मसाज करनी है।ऐसा हफ़्ते में करने से आपको सफ़ेद बालों में काफ़ी हद तक फ़र्क़ नज़र आएगा।क्योकि इस मे बायोऐक्टिव पाया जाता है।
2 – अगर आपके पास अमरूद के पत्ते है और आपको ये मिल जाते है। तो आपको करना क्या है इनको पीस कर अपने सिर के बीच में लगाना है बालों से हटा कर अपने स्कैल्प में अच्छे से लगा कर रखना है।अमरूद के पत्ते में विटामिन बी और सी पाया जाता है। जो आपके बालों के लिए अच्छा है और बालों को सफ़ेद होने से बचाता है।
3 – काली चाय हाँजी काली चाय भी आपके बालों को सफ़ेद से काला कर सकती है।आपको करना क्या है आपको अपने बालों की ग्रोथ के हिसाब से पानी बनाना है।आपको काली (चाय पत्ती) पत्ती डाल कर पानी को अच्छे से उबालना है।और उसको ठंडा होने को रख देना है।ठंडा होने के बाद आपको पानी पूरे सिर पर लगा कर सिर को 10मिनट के लिए छोड़ देना है।फिर इसको पानी से धो लेना है।इसके इतेमाल से आपको कुछ समय बाद ख़ुद अपने बालों के रंग में बदलाव देखने को मिलेगा।