प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री जिन्होंने अपने दम पर अपनी हस्ती खड़ी की ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी, उनके चाहने वाले विदेशों में भी हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वे एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता दोनों हैं। फिल्मी कैरियर की शुरुवात करने से पहले वो मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई और पुरस्कार प्राप्त किए हैं । 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया , और टाइम्स ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक बताया । फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओ में सूचीबद्ध किया और 2022 में बीबीसी ने उन्हें 100 महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था।
फिल्मी कैरियर की शुरुवात
मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों में अभिनय करना शुरु किया, उनकी पहली फिल्म हमराज थी यह फिल्म एक प्रेम प्रसंगयुक्त थ्रिलर फिल्म थी जिसमे प्रियंका की मुख्य भूमिका थी हालांकि कुछ कारणों की वजह से विफल रही। उनकी पहली स्क्रीन फिल्म तमिल फिल्म थी जिसमें उन्होंने नायक की प्रेमिका के रूप में कार्य किया था। इसके बाद उन्होंने 2003 में द हीरो, लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में दूसरी महिला मुख्य की भूमिका निभाई थी और इसके बाद उनके फिल्मी कैरियर का सिलसिला बढ़ता चला गया और उन्होने कई फ़िल्मों में कार्य किया, उनकी फिल्मों की कभी आलोचना हुई तो कभी वो सुर्खियों का पात्र बनी रहीं।
यूनिसेफ में योगदान
प्रियंका चोपड़ा 2006 से यूनिसेफ के साथ काम करना शुरु किया है और उन्हें क्रमशः 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था। स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए उनका नामांकित फाउंडेशन वंचित भारतीय बच्चों को सहायता प्रदान करने की दिशा में काम करता है, दिसंबर 2016 में वैश्विक सद्भावना राजदूत टीम में शामिल होने से पहले उन्होंने दस वर्षों तक यूनिसेफ भारत में राष्ट्रीय राजदूत के रूप में कार्य किया।
Also Read: जल्द रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की OMG 2 , विवादो से घिरी है अक्षय और पंकज की ये फिल्म।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 में शादी कर ली उनके रिश्ते की शुरुवात 2016 में हुई थी। इनकी प्रेम कहानी आधुनिक है और इसकी शुरुवात एक DM से हुई थी। बाते करते-करते दोनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले और वहां से इनकी प्यार की शुरुवात हुई, निक और प्रियंका की एक बेटी भी है मालती मैरी जिसकी तस्वीरें प्रियंका सोशल मीडिया से साझा करती रहती हैं।
प्रियंका की फिल्में
प्रियंका ने अपनी फिल्मी कैरियर में कई मशहूर कलकारो के साथ काम किया उनकी फिल्मों की गिनती काफी लंबी है। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में जैसे मुझसे शादी करोगी , सलाम ए इश्क, क्रिश, एतराज़, क्रिश 2, कमीनें, फैशन, बाजीराव मस्तानी में दुसरी महीला की मुख्य भूमिका , स्काई इस पिंक , गंगाजल जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में कार्य किया। उनकी हॉलीवुड फिल्में जैसे बेवॉच इज़ंट इट रोमांटिक, द व्हाइट टाइगर ,और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स और एक्शन थ्रिलर श्रृंखला सिटाडेल (2023) में अभिनय किया है।