Neem Ke Patte Khane Ke Fayde: नीम एक गुणकारी पेड़ होता है जो ज़्यादातर औषधियों के लिए काम में आता है नीम के बहुत से फ़ायदे होते है। नीम सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला पेड़ है जो कि 15 से 20 मीटर तक बढ़ सकता है. नीम के पेड़ की पत्तियों से लेकर छाल तक, सभी शरीर के लिए फ़ायदेमंद होती हैं।नीम की पत्तियाँ बहुत ही लाभकारी होती है नीम के पत्तो में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को मज़बूत करने में मदद करते हैं। नीम के पत्तो को खाने से और कौन से फ़ायदे होते है आज हम आपको बतायेगे।
नीम के पत्ते खाने से मिलने वाले फ़ायदे
पेट संबंधित समस्या
यदि आप ख़ाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करते है तो यह आपके पेट के लिए बहुत लाभकारी होती है। खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन आंत और आहार नलिका को कीटाणुओं से बचाता है। आजकल के समय में हमारा ख़ान पान इस तरह से बदल चुका है कि यह हमारी सेहत पर बहुत हद तक प्रभाव डालता है। बहार का अन्हेल्थी खाना जिसको हम शोक से खाते है वह हमारी सेहत को बहुत ख़राब कर देता है और हमारे पेट में अनेक समस्या पैदा कर देते है। अगर हम ख़ाली पेट नीम के पत्ते खाते है तो यह बहुत सी बीमारियो को होने से रोकता है।
लिवर साफ़ रखता है
यदि आपको लीवर से संबंधित कोई भी समस्या है तो आप ज़रूर ख़ाली पेट नीम के पत्तो का सेवन करे क्यों की ख़ाली पेट यदि नीम के पत्ते खाते है तो यह जल्दी असर करते है और फ़ायदेमंद होते है। नीम की पत्तियों के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं। जिससे ऑक्सीडेटिव तनाव लिवर के कणों को नुकसान नहीं पहुंचा पाता।
शुगर लेवल
नीम के पत्ते खाने में बेशक से कड़वे लगते है लेकिन यह आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या अधिक है तो नीम की पत्तियों का सेवन आपको ज़रूर करना चाहिए। नीम के पत्तों का सेवन न केवल डायबिटीज कंट्रोल करता है बल्कि अन्य बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है। तभी अकसर लोग ख़ाली पेट इसका सेवन करते है।
कब्ज कि समस्या
नीम ज़्यादातर वही लोग इस्तेमाल करते है जिनको बहुत ज़्यादा पेट से जुड़ी समस्या है। और नीम के पत्तो के साथ- साथ लोग नीम की लकड़ी का भी इस्तेमाल करते है लेकिन यदि आपको कब्ज की बहुत अधिक समस्या है तो आप नीम की पत्तियों का ज़रूर सेवन करे क्योकि नीम की पत्तियों में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बना सकते हैं और सूजन से भी राहत दिला सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल लाभकारी माना जाता है।
स्किन समस्या
यदि आपको त्वचा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते है यदि आपको अपनी त्वचा पर अधिक मुँहासे दिखाई देते है तो आप सुबह ख़ाली पेट नीम कि पत्तियों को उबाल कर इसका पानी पी सकते है यदि आप को चेहरे पर लगाना है तो आप नीम की पत्तियों को पेस्ट बना कर इसको अपने चेहरे पर लगा सकती है इस से आपकी त्वचा से जुड़ी सारी समस्या ख़त्म हो जाती हैं।