Mysterious Story of Unakoti in Hindi: दुनिया कई ऐसे Mysteries से भरी पड़ी हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। ऐसा भी नहीं है कि, इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की किसी ने कोशिश न की हो। Scientist और Researcher जितनी बार भी इन Mysteries के पीछे का सच जानने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो Mysteries से भरी हुई है।
दरअसल, एक ऐसी ही जगह है Tripura की राजधानी Agartala से लगभग 145 किलोमीटर दूर, जिसे Unakoti के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि यहां कुल 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां हैं, जिनके रहस्यों को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। जैसे कि- ये मूर्तियां किसने बनाई, कब बनाई और क्यों बनाई और सबसे जरूरी कि एक करोड़ में एक कम ही क्यों? हालांकि इसके पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं, जो हैरान करने वाली हैं।
Mysterious Story of Unakoti in Hindi
उनाकोटी क्यों है रहस्यमयी
Unakoti को रहस्यों से भरी जगह इसलिए कहते हैं, क्योंकि एक पहाड़ी इलाका है जो दूर-दूर तक घने जंगलों और दलदली इलाकों से भरा है। अब ऐसे में जंगल के बीचों बीच में लाखों मूर्तियों का निर्माण कैसे किया गया होगा, क्योंकि इसमें तो सालों लग जाते और पहले तो इस इलाके के आसपास कोई रहता भी नहीं था। यह लंबे समय से शोध का विषय बना हुआ है।
उनाकोटी से सम्बन्धित पौराणिक कथा
मान्यता है कि एक बार Lord Shiva समेत एक करोड़ देवी-देवता कहीं जा रहे थे। रात हो जाने की वजह से बाकी के देवी-देवताओं ने Shivji से Unakoti में रूककर विश्राम करने को कहा। Shivji मान गए, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सूर्योदय से पहले ही सभी को यह स्थान छोड़ देना होगा। लेकिन सूर्योदय के समय केवल भगवान Shiv ही जग पाए, बाकी के सारे देवी-देवता तब भी सो रहे थे। यह देखकर भगवान शिव क्रोधित हो गए और उन सबको श्राप देकर सभी को पत्थर का बना दिया। इसी वजह से यहां 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं, यानी एक करोड़ में एक कम (भगवान शिव को छोड़कर)।