Kitchen Direction As Per Vastu in Hindi: वास्तु शास्त्र सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। क्योकि अब हर एक व्यक्ति अपने घर को लेते समय या नया गहर बनवाते समय वास्तु का बहुत ख़्याल रखते है जिस से भविष्य में कोई भी परेशानी का सामना करने से बच सके।
घर में से एक महत्वपूर्ण स्थान होता है रसोईघर जहाँ पर हम पूरे परिवार के लिए खाना बनाते है। तो चलिए जानते है कौनसी दिशा होती है शुभ रसोईघर के लिए और किस तरह से होना चाहिए रसोईघर वास्तु के हिसाब से।
Kitchen Direction As Per Vastu in Hindi
रसोईघर के लिए शुभ दिशा:
रसोईघर मे हम खाना बनाते है जिस से हमारे परिवार की सेहत अच्छी रहे और खाने में बरकत हो। इसलिए रसोईघर का सही जगह और उसकी सही डायरेक्शन होना बहुत ही ज़रूरी है।
तो रसोईघर के लिए दक्षिण पूर्व होनी चाहिए। रसोईघर का चूल्हा इस तरह से रखा होना चाहिए कि मेन गेट से आपका रखा चूल्हा ना दिखाई दे। जब आप खाना बनाये तो चूल्हा ऐसी जगह रखे की खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो।
रसोईघर में होनी चाहिए यह महत्वपूर्ण चीज़े :
रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण होता है रसोईघर की स्लैब या रसोईघर में बनायी गई अलमारी हमेशा हमे दक्षिण या पश्चिम में इनको बनवाना चाहिए और रसोईघर का सामान रखना चाहिए।
यदि आपने रसोईघर में खिड़की या फिर रोशनदान बनवाते है तो ध्यान रखें इसका साइज बड़ा बनवाये खिड़की भी बड़ी होनी चाहिए।
अगर आप अपनी रसोई में कोई भी ऐसा समान जो बिजली से चलता है जैसे मैक्सी और माइक्रोवेव आदि आप इस को दक्षिण पूर्व दिशा में रख सकते है।
ध्यान रखें कभी भी रसोईघर टॉयलेट के सामने नहीं होना चाहिए और ना ही टॉयलेट के ऊपर या साइड में नहीं होना चाहिए। इस से परिवार की सेहत पर असर पड़ता है।