History Of Computer in Hindi: कंप्यूटर आज के समय में हर किसी जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। बिना कंप्यूटर के लोगो के काम करने का तरीक़ा अधूरा है। कंप्यूर का आविष्कार आज से लगभग दो हज़ार साल पहले किया गया था। आजकल लोग कंप्यूटर पर अपना काम करते है, बच्चे गेम खेलते है। आज के समय में बिना कंप्यूटर के जीवन अधूरा है तो चलिए बात करते है कंप्यूटर के इतिहास के बारे में।
History Of Computer in Hindi
अबेकस क्या है
अबेकस पहला कंप्यूटर था जिसका निर्माण चीन के वैज्ञानिकों ने तीन हज़ार वर्ष पूर्व किया था। अबेकस गणना कर सकता है, इसकी बनावट की बात करे तो आयातकार फ्रेम में लोहे की छड़ियो में लकड़ियों की गलिया लगी रहती थी जिनको आप ऊपर नीचे कर गणना कर सकते थे यह पहला कंप्यूटर था जो बिना बिजली के चलता था।
नेपियर बोन क्या है
नेपियर बोन इसको चलाने के लिए हाथो का इस्तेमाल किया जाता है यह गणना करने योग्य यंत्र है। इसको 1550-1617 में जॉन नेपियर के द्वारा संचालित किया गया था। इसको हाथी के दांतों से डिज़ाइन किया गया था। इसलिए इसका नाम नेपियर बोन रखा गया था।
पास्कलाइन क्या है
पास्कलाइन एक तरह का कैलकुलेट यंत्र था जिसका आविष्कार 1642 और 1644 के बीच ब्लेज़ पास्कल के द्वारा किया गया था। इस यंत्र का उपयोग जोड़ने और घटाने के लिए किया जाता था। यह पहला कैलकुलेटर है जो एक लकड़ी का डिब्बा जैसा था और इसका इस्तेमाल जोड़ने के और घटाने में करते थे।
स्टेपड रेकनर क्या है
यह उस समय का एक डिजिटल मैकेनिकल कैलकुलेटर था जिसे स्टेप रेकनर के नाम से भी जाना जाता था। इसका इस्तेमाल केवल जोड़ने और घटाने के लिए ही नहीं इसका इस्तेमाल गुणा और भाग करने के लिए भी किया जाता था। इसका विकास 1673 गोटफ़्राइड विल्हेम लेब्निट्ज द्वारा किया गया था।
डिफरेंस इंजन क्या है
यह आधुनिक कंप्यूटर था जिसका विकास चार्ल्स बैबेज द्वारा किया गया था। चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का गॉड फादर भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर भाप से चालतक था और इसका इस्तेमाल लघुगणक तालिकाओं को हल करने के लिए किया जाता था।