Gokhru Ke Fayde in Hindi: गोखरू यह एक प्रकार की जड़ी बूटी है। जिसका फल, पत्ता और तना तीनों का उपयोग जड़ी बूटी के लिए प्रयोग किया जाता है। गोखरू वर्षा ऋतु के बाद बहुत ज़्यादा फैलते है और इसका पौधा ज़मीन पर बहुत तेज़ी से फैलता है। इसका तना 1.5 मी लम्बे, और ज़मीन पर ज़्यादा फैलते है।इसको बहुत सी बीमारियो के लिए उपयोग किया जाता है। तो चलिए जानते है कि गोखरू के और क्या फायदे है।
Gokhru Ke Fayde in Hindi
कान और नाक से खून निकलना
अगर आपको यह समस्या है आपके कान और नाक से खून बहता है तो इसको रोकने के लिए गोखरू आपकी सहायता कर सकता है इस जड़ी बूटी से आप इसको रोक सकते है आपको करना यह है की 10ग्राम गोखरू को 250 मिली दूध में उबाल कर पीने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
सिर दर्द से राहत
आजकल के जीवन में ज़्यादातर लोगो में सिर दर्द की समस्या है लोग इस से बहुत ज़्यादा ही परेशान है।और यह समस्या पीत के बढ़ने से होती है अगर आप गोखरू को उबाल कर उसका काढ़ा बना कर पिए तो यह आपके पीत की समस्या को कम कर सिर दर्द होने से रोकेगा।
पेशाब से जुड़ी समस्या
अगर आपको यह समस्या है कि आप को पेशाब में जलन होती है या फिर आप बार बार पेशाब करने जाते है पेशाब से जुड़ी समस्या में गोखरू बहुत ही लाभकारी साबित हुआ है। अगर आप गोखरू की जड़ को चावल में उबाल कर उसके पानी का उपयोग करते है तो यह आपको पेशाब से जुड़ी समस्याओं से राहत देगा।
Also Read: Dalchini Ke Fayde in Hindi: जानें दालचीनी के फायदे
बुख़ार का लगातार चढ़ना
गर आपको लगातार बुख़ार आ रहा है और आपका बुख़ार नहीं उतर रहा है तो आपको गोखरू को पानी में उबाल कर इसका पानी कम से कम दिन में 4 बार पीना है जिससे आपका बुख़ार कम हो जाएगा।
महिलाओं में पीसीओडी की समस्या
आजकल के समय में पीसीओडी की समस्या 98% औरतो में देखने को मिलती है। बहुत सी महिलायें इसको अनदेखा कर देती है जो की आगे चल कर और भी ज़्यादा बड़ी समस्या बन जाती है। अगर आपको पीसीओडी से जुड़ी समस्या है तो आप गोखरू का सेवन कर सकते है यह आपको पीसीओडी की समस्या को ख़त्म कर देगा।
गोखरू का प्रयोग किस को नहीं करना चाहिए
गोखरू का उपयोग अगर ज़्यादा करते है तो आपको पौरुष ग्रंथि से जुड़ी समस्याए हो सकती है।और आपको किडनी पीलिया जैसी समस्याए भी हो सकती है तो आपको इसका इस्तेमाल ज़्यादा मात्रा में तथा ज़्यादा लंबे समय तक नहीं करना है।