Giloy Ke Fayde in Hindi: गिलोय का उपयोग ज़्यादातर अपनी शरीर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए करते है। गिलोय एक तरह की जड़ी बूटी है जो हमारे शरीर कोई कई प्रकार की बीमारियो से दूर रखता है। तो चलिए जानते है गिलोय से होने वाले फायदे और इसका सेवन हम किस प्रकार से कर सकते है।
Giloy Ke Fayde in Hindi
दिल से जुड़ि बीमारी
गिलोय को अगर हार्ट रोगियों को दिया जाए वह अगर इसका जूस सुबह खाली पेट पीते है तो वह हार्ट से जुड़ी समस्या को कम करता है क्योकि गिलोय के जूस में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते है जो आपके ब्लड फ्लो को बढ़ता है और आपको हेल्थी रखता है।
शरीर में सूजन
अगर आपके शरीर में सूजन और उस के कारण दर्द है तो गिलोय के जूस या फिर गिलोय की गोली आप लेते है तो आपकी सूजन और दर्द कम हो जाएगा क्योकि गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जिस से आपके शरीर में होने वाली सूजन कम होती है।
Also Read: Gokhru Ke Fayde in Hindi: गोखरू से मिलते हैं ये अनोखे फायदे
डायबिटीज मरीज
जो लोग डायबिटीज की परेशानियों का सामना कर रहे है उनके लिए गिलोय का उपयोग बहुत ही लाभकारी है। आप गिलोय को दो तरीक़े से उसका सेवन कर सकते है एक तो आप उसका जूस पी सकते है यह भी आपको 10-15ml पानी में मिला कर ख़ाली पेट लेना होगा और आप इसका चूर्ण का उपयोग भी कर सकते है आपको आधा चम्मच चूर्ण पानी में मिला कर खाना खाने के बाद लेना है। गिलोय हाइपोग्लाईसेमिक एजेंट की तरह आपकी बॉडी में काम करता है जो आपकी डायबिटीज़ की परेशानी को कम करता है।
डेंगू बुखार
आपने ज़्यादातर देखा होगा कि गिलोय डेंगू में बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद साबित होता है क्योकि डेंगू में मरीज का बुख़ार कम नहीं होता इसलिए हम गिलोय का उपयोग करते है क्योकि गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होते है जो बुख़ार को बहुत जल्दी कम करता है और इसका उपयोग आप गिलोय के जूस को पानी में मिला कर खाना खाने के बाद सुबह शाम ले तो यह जल्दी असर करता है।
लिवर में परेशानी
आजकल लोगो को लिवर में बहुत ज़्यादा समस्याए आ रही है क्योकि आजकल का ख़ान पान और बहुत सी ऐसी चीज़े है जिनका हम ध्यान नहीं रखते और वह हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है।
आजकल लिवर में समस्या होना बहुत आम हो चुका है लेकिन अगर आप इसका इलाज सही समय पर करते है तो यह परेशानी को ज़्यादा बढ़ने नहीं देता। गिलोय एक ऐसी जड़ी बूटी है अगर आप इसका इस्तेमाल करते है तो यह आपके लिवर को साफ़ करती है और ब्लड का स्तर बढ़ाती है। आप गिलोय का जूस या फिर गिलोय चूर्ण का भी उपयोग कर सकते है।