Garmi Me Kya Khana Chahiye: गर्मियों के मौसम में हम सबसे ज़्यादा परेशान रहते hai की हमे क्या ख़ान चाहिए और क्या नहीं वैसे भी गर्मियों के मौसम में हमे गर्म से ज़्यादा ठंडा खान और पीना ज़्यादा पसंद आता है वैसे गर्मियों में हमे बाउट सोच समझ कर खाना चाहिये क्योकि गर्मियोंमें बीमारिया होनेका ख़तरा बहुत अधिक होता है।
गर्मियों के मौसम मे हमे पानी वाली चीज़ों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की कमी अधिक हो जाती है। और अधिक गर्मी होने से यदि हम कुछ ग़लत और अधिक गर्म चीज़ों का सेवन कर लेते है तो हमारे शरीर में इम्युनिटी कम होने लगती है और बीमारियाँ अधिक पनपने लगती है। आज हम आपको बयायेगे कि गर्मियों में कौन सी चीज़ों का अधिक सेवन करना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में करे इन सभी चीज़ों का सेवन:
तरबूज:
गर्मियों में तरबूज जैसी फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें अधिकतर पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते हैं। तरबूज में विटामिन सी और ए जैसे पौष्टिक तत्व भी होते है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए सभी लोग अधिकतर इसका सेवन करते है।
खीरा:
खीरा भी एक हाइड्रेटिंग फूड है। जो पूरी तरीक़े से पानी से भरपूर होता है। और इसका सेवन करने से आप कैलोरी भी ज्यादा नहीं कंज्यूम करते हैं। यह आपके शरीर के तापमान को बनाये रखने में मदद करता है। और टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में सहायता करता है।
नारियल का पानी:
नारियल का पानी गर्मियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। यह गर्मियों के दौरान पसीने के रूप में फ्लूड लॉस से शरीर को बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
दही:
दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने में, इन्फ्लेमेशन को कम करने में और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। इसे स्नैक, सलाद में मिला कर खाया जा सकता है।
पुदीना:
पुदीना एक रिफ्रेशिंग इंग्रेडिएंट्स होता है और शरीर पर इसका काफी कूल प्रभाव होता है। यह शरीर में पाचन को इंप्रोज करने में मदद करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक है। पुदीने को आप सलाद, ड्रिंक्स या फिर चटनी आदि में मिला कर खा या पी सकते हैं।