Gadar 2 Box Office Collection
साल 2023 बॉलीवुड के लिए बहुत खास रहा है। इस साल अभी तक कई फिल्में रिलीज़ हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। इनमें से एक Sunny Deol की फिल्म गदर 2 भी है। गदर 2 को रिलीज़ हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत हो चुका है और अब भी ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और कमाई कर रहे हैं। गदर 2 ने अब अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। गदर 2 ने शाहरुख खान की पठान को भी अब पीछे छोड़ दिया है। गदर 2 अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
शाहरुख खान की पठान इसी साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 524.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब इस कलेक्शन को सनी देओल की गदर 2 ने तोड़ दिया है। गदर 2 ने पठान को पीछे छोड़ दिया है।
बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली Movie
Trade Analyst तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट Share करके गदर 2 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- गदर 2 ने पठान हिंदी 524.53 करोड़ के Lifetime Collection को क्रॉस कर लिया है। अब इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। गदर 2 का टोटल कलेक्शन 524.75 करोड़ हो गया है।
पहला रिकॉर्ड गदर 2 ने तब हासिल किया जब 100 करोड़ के क्लब में सनी देओल की फ़िल्म केवल 3 दिन में एंट्री कर बैठी, जिसके कारण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई। दूसरा रिकॉर्ड तब बना जब 134 करोड़ के Total Collection करके सबसे ज्यादा 3 दिनों में कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई और KGF 2 और पठान को पीछे छोड़ दिया।