East Facing House Vastu Tips: जब भी हम घर लेने का सोचते है या फिर अपने पुराने घर को नया बनाने की सोचते है तो हमारे मन में काफ़ी ऐसे सवाल उत्पन्न होते है जिसका जवाब हम वास्तु से ढूँढ कर निकालते है क्योकि यह बातें सभी के मन और दिमाग़ में घूमती है कि वास्तु के हिसाब से क्या सही है और क्या ग़लत तो चलिए आज हम भी बात करते है पूर्व दिशा घर के बारे में की वास्तु के हिसाब से यह आप के लिये शुभ है या फिर नहीं और यदि आपका घर पूर्व दिशा में है तो क्या बदलाव आपको करने चाहिए।
East Facing House Vastu Tips
पूर्व मुखी घर शुभ होता है या फिर अशुभ:
यह प्रश्न अधिकतर लोगो के मन में होता है कि यह घर शुभ यह या नहीं परंतु ऐसा नहीं है पूर्व मुखी घर को लोग शुभ मानते है और वास्तु के हिसाब से भी यह शुभ होता है। परंतु केवल पूर्वमुखी घर शुभ होने के साथ साथ आपको घर के अंदर के और भी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे कि बाथरूम, किचन, रूम इन सभी का भी खास ख़्याल रखा जाता है। और पूर्व मुखी घर में सदैव शांति, स्वास्थ, समृद्धि और विकास आता हैं।
पूर्व मुखी घर में इन बातों का रखे ध्यान:
पूर्व मुखी घर में सबसे पहले बात आती है ड्राइंग रूम की आप अपने ड्राइंग रूम को इस तरह से बनाए की यह जाने के लिए किचन से होकर ना गुज़रना पड़े। ड्राइंग रूम की डायरेक्शन उत्तर पूर्व दिशा में होनी चाहिए इसको वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।
घर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है हमारे भगवान हमारे देवी देवताओं का तो सबसे महत्वपूर्ण है हमारा मंदिर तो इसके लिए हमे हमेशा इस तरीक़े से रखना चाहिए और उस जगह पर स्थापित करना चाहिए जहां कोई आने जाने का रास्ता ना हो। वास्तु के हिसाब से मंदिर की दिशा भी उत्तर पूर्व शुभ होती है।
अब हमारा दूसरा पवित्र स्थान आता है हमारा रसोईघर हमारा रसोईघर भी पवित्र स्थान है क्योकि यहाँ हम भोजन बनाते है। जिसको हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए। रसोईघर की डायरेक्शन वास्तु के हिसाब से उत्तर- दक्षिण या फिर उत्तर- पूर्व होनी चाहिए। क्योकि आप ध्यान रखें खाना बनाते समय आपका मुँह पूर्व दिशा में हो।
अब आती है हमारे बेडरूम की बारी जहां पर हम अपने पूरी दिन की थकान मिटा कर सोने और आराम करने आते है जिस से हमारे सिर की टेंशन और शरीर को आराम मिलता है तो वास्तु के हिसाब से बेडरूम की डायरेक्शन दक्षिण- पश्चिम होनी चाहिए। और हमेशा अपने बेसरूम को साफ़ और महकता हुआ रखे।