Chane ki daal kaise banae: दलों को प्रोटीन का सबसे बड़ा सत्रोत माना जाता है। हर घर में दाल सबसे अहम होती है और बनायी जाती है और लोग इसको अधिक खाना पसंद करते हैं। दालों में प्रोटीन सबसे अधिक मात्रा में होता है लोग अक्सर दाल को चावल और रोटी ke साथ खाना बहुत पसंद करते हैं।
यदि आप रोज़ाना दाल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा देती है और यह आपको हेल्थी बनाने में बहुत अधिक सहायक है।चने कि दाल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं लोग इसको खाना बहुत करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चने की दाल कैसे बनायी जाती है और इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।
चने की दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
चने की दाल को प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है यदि आप चने की दाल का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। चना दाल में आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाये जातेक है। यदि आपको पाचन से सम्बंधित समस्या है तो चने की दाल खाने से वह भी दूर हो जाती है। यदि आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर है और आपके शरीर में कमज़ोरी महसूस होती है तो आपको चने की दाल का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
Chane ki daal kaise banae चने की दाल कैसे बनाए
आवश्यक सामग्री
- एक कप चने की दाल।
- पाँच कप पानी।
- नमक स्वादानुसार।
- हल्दी एक टी स्पून।
- अदरक बारीक कटा हुआ।
- ज़ीरा।
- घी दो टी स्पून।
- दो तेज़ पत्ता।
- आधा कप टमाटर।
- बारीक कटी हुई हरि मिर्ची दो या तीन।
- आधा टी स्पून गरम मसाला।
- आधा टीवी स्पून धनिया पाउडर।
- एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर।
- आधा कप हरा धनिया।
चने कि दाल विधि
- दाल को साफ पानी में अच्छे से धो लें इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, अदरक डालकर दो-तीन सीटी लगा कर पका ले।
- घी गर्म करे और उसमे जीरा और तेजपत्ता डाल कर ब्राउन कर ले।
- उसके बाद इसमे टमाटर डाल कर तेल अलग होने तक अच्छे से पकाए।
- इसमें सभी मसाले पीस कर डाले उसके बाद दो-तीन मिनट तक पकाए।
- अब हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया, लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करे।
- इसमें दाल डालें और अच्छे से मिलाकर उबाल आने दें और 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- उसके बाद हराव धनिया डाल कर गार्निश करे। आपकी चने कि दाल बन कर तैयार है।