Bhopal Me Ghumne Ki Jagah: भोपाल जो की अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। भोपाल पहाड़ियो और झीलो से घिरा हुआ है।भोपाल में और भोपाल के आस पास भी बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर आप घूम सकते है बहुत ही सुंदर और आकर्षित इमारतें और पार्क है तो। चलिए जानते है ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां आप अपनी फ़ैमिली और दोस्तों के साथ जा सकते है।
Bhopal Me Ghumne Ki Jagah
मोती मस्जिद
मोती मस्जिद भोपाल और दूर से आने वाले यात्री इस जगह को काफ़ी पसंद करते है। और इस मस्जिद को जामा मस्जिद को देख कर बनवाया गया था यह सफ़ेद संगमरमर के पत्थर से बना हुआ है।इस मंदिर को सिकंदर जहां बेगम ने 1860 में बनवाया था। अगर आप भोपाल जाते है तो आप यहाँ घूमने जरुर जा सकते है।
सांची स्तूप
सांची स्तूप वहाँ पर आपको बुद्ध के जीवन से जुडी रोचक बातें जानने का मोका मिलेगा।और यह स्तूप गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए इसका निर्माण कराया था। आप यहाँ पर अपने दोस्तों के साथ भी जा सकते है आपको पुरानी चीज़ों को जाने में मदद मिलेगी।
बड़ा तालाब
भोपला में बहुत सी झीलें है इसलिए ही भोपाल को झीलो के शहर नाम से भी जाना जाता है। जिन में से एक है बड़ा तालाब जिसको अपर लेक और बड़ी झील के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर झील के किनारे आपको बहुत से गेम और बोट मिलेगी। आप आराम से यहाँ घूमने का आनंद ले सकते है।
Also Read: Giloy Ke Fayde in Hindi: गिलोय के फायदे जानकार हो जाएंगे हैरान
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
वन विहार अपर लेक के पास है। इसको वन विहार नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर लोग बहुत ज़्यादा संख्या में घूमने आते है। वन विहार 4.45 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। वन विहार को दो भागो में बाटा गया है मांसाहारी और शाकाहारी। यहाँ पर आपको तेंदुए, चीता, नीलगाय, पैंथर्स, आदि के साथ-साथ किंगफिशर, बुलबुल, वागटेल जैसे जानवर देखने को मिलेंगे।
गोहर महल
गोहर महल यहाँ पर सबसे ज़्यादा लोग इसको देखने के लिए दूर दूर से आते है। यह महल भोपाल की पहली महिला शासक कुदिसिया बेगम के नाम पर रखा गया था। वह निष्पक्ष फैसला करने वाली महिला गोहर बेगम के नाम से भी जानी जाती थी। यहाँ पर हर साल जनवरी और फ़रवरी मे महोत्सव किया जाता है। यहाँ पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जो लोग महोत्सव में अपनी कला का प्रदशन करते है उसका आनंद उठा सकते है।
शौकत महल
शौकत महल यह महल गोहर महल के बिलकुल पास में है और यह गोहर बेगम की बेटी सिकंदर बेगम ने बनवाया था। भोपाल महल की वास्तुकला में इंडो-इस्लामिक और यूरोपीय शैलियों का एक आकर्षित मिश्रण दिखाई देता है। यहाँ के बाग बगीचे इस महल में चार चाँद लगाते है और शाम को यहाँ पर क्वाली का आयोजन भी किया जाता है।
बिरला मंदिर
बिरला मंदिर अगर आप ने इस मंदिर के दर्शन नहीं किए तो यकीनन आपने सबसे सुंदर चीज़ छोड़ दी है। अगर आप भोपाल जाते है तो यह लक्ष्मी नारायण मंदिर बहुत ही सुंदर है। यह बिरला मंदिर भारत में बनवाये गये 18 मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बिरला परिवार ने मिल कर बनवाया था। यहाँ के संग्रहालय में आज भी पुरानी यादें कैद है।जो वहाँ जाने वाले को मंदिर का इतिहास बताता है।