उदयपुर राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा घूमने के स्थान में से एक है। उदयपुर मेवाड़ की राजधानी है जिसकी स्थापना 1559 में महाराणा उदय सिंह ने की थी। उदयपुर बहुत ही सुंदर जगह है और अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है यहाँ पर लोग दूर दूर से आते है। यहाँ पर लोग बहुत सी जगह पर शूटिंग करने और मशहूर जगहों पर शादी का फोटोशूट कराने भी आते है। चलिए जानते है और ऐसे ही जगहों के बारे में।
सज्जन पैलेस
सज्जन पैलेस 1884 में महाराणा सज्जन सिंह ने बनवाया था तभी से इसका नाम सज्जन पैलेस रखा गया।यह पैलेस अरावली की पहाड़ियो पर बनाया गया है जिस से मानसून का पता लगाया जा सके और इसलिए ही इसको मानसून महल के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर आप घूमने जा सकते है इसका घूमने का समय सुबह 8से शाम को 6 बजे तक है।
सहेलियों की बाड़ी
सहेलियों की बाड़ी 18वी शताब्दी में राणा संग्राम सिंह ने राजकुमारी की सहेलियों के लिए बनवाई थी। यह बहुत ही खूबसूरत है और यहाँ पर सुंदर बगीचे फूल बहुत ही खूबसूरत जगह है यहाँ एक पानी का फ़ुवारा भी है। यहाँ पर आप अपनी फ़ैमिली और फ़्रेंड्स के साथ जा सकते है।
Also Read: Jaipur Me Ghumne Ki Jagah: जयपुर में घूमने की सबसे सुन्दर जगहें
जग मंदिर पैलेस
इस पैलेस को महाराणा करण सिंह ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। यह बहुत ही 3 मंज़िल का महल है और यह पानी के बीच में पिछोला झील के दक्षिणी द्वीप पर स्थित है। इस महल के अंदर संगमरमर से बनाए गए 8 हाथी है और यह देखने में बहुत सुंदर है।
जगदीश मंदिर
जगदीश मंदिर महाराणा जगत सिंह ने 1651 ईस्वी में बनवाया था। यह मंदिर विष्णु भगवान की चार भुजाओं वाली मूर्ति काले पत्थर से बनाई गई है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित है आप यहाँ पर भगवान के दर्शन कर अपना समय वयतीत कर सकते है।
मार्वल वाटर पार्क
अगर आप अपने बच्चो के साथ आते है और आपको शौक़ है वाटर पार्क घूमने का तो आप यहाँ पर ज़रूर जाए यह बहुत ही बढ़िया और काफ़ी बड़ा है। अगर आप स्वीमिंग करने का शोक रखते है तो आप यहाँ पर ज़रूर जाए और यहाँ का मज़ा ले।