Benefits of Vitamin-E in Hindi: Vitamin-E एक ऐसा विटामिन है जो भीतर के सेल्स पर सीधा असर करता है। यह त्वचा,बाल,और इनसे जुड़ी समस्या में भी काम आता है। सौन्दर्य प्रसाधनों में इसका प्रयोग अवश्य होता है। विटामिन ई का उपयोग त्वचा पर Collagen को बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से यह प्रयोग होता है। यह तत्व त्वचा पर झुरियाँ,दाग घब्बे, निशान दूर करने में मदद करता है। इसको लगाने से ये धीरे धीरे गायब होने लगते हैं। विटामिन ई लेने से स्किन एग्जीमा दूर होता है।
आजकल दिल की बीमारी आम होने लगी है। इसका कारण खून में थक्के जो रक्त में जमा होने से हार्ट अटैक और हृदय रोग बढ़ने लगे हैं। विटामिन ई खून को पतला करके रक्त का बहाव सामान्य करता है। ध्वनियों में लचक बढ़ती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। यह फैटी लीवर में भी लाभदायक है। यह लीवर को स्वस्थ करता है।
विटामिन ई एक एन्टीआक्सीडेंट है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमे कर देता है। यह शरीर के सैल नष्ट होने की प्रक्रिया धीमा करता है। और किडनी लीवर हार्ट और बाकी अंगों को स्वस्थ रखता है।
माँसपेशियों के दर्द,मासिक धर्म में होने वाले दर्द ,गर्भाशय के रोग में Vitamin-E लाभदायक है। यह मॉसपेशियों के दर्द को दूर करता है।
यह फेफड़े और दिमाग पर भी फायदेमंद है। विटामिन ई के हरे कैपसूल का प्रयोग बाहरी इस्तमाल के लिए किया जाना चाहिए। खाने के लिए नहीं क्योंकि इसमें दी गई मात्रा अवश्यक्ता से कई गुणा ज्यादा होती है। जो हानीकारक है। इसके लिए भोजन में पाए जाने वाले विटामिन ई का प्रयोग करना चाहिए। गेंहू का तेल, सूर्य मुखी के बीज,बदाम,पालक,हरी,सब्जी,टमाटर,नारियल,आम यह आहार में शामिल करके Vitamin -E ई की कमी पूरी की जा सकती है। विटामिन ई आपकी आंखों का भी ख्याल रखता है. यह बुरी चीजों को आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाने से रोकता है, जो आपकी उम्र बढ़ने के साथ मोतियाबिंद और दृष्टि हानि जैसी आंखों की समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। आपका मस्तिष्क एक सुपर कंप्यूटर की तरह है, और विटामिन ई इसकी सुरक्षा में मदद करता है। यह उन बुरी चीज़ों से लड़ता है जो आपके मस्तिष्क को कम काम करने पर मजबूर कर सकती हैं, ताकि आप स्पष्ट रूप से सोच सकें और उम्र बढ़ने पर स्मृति समस्याओं से बच सकें।