Benefits Of Eating Cherries: चेरी का सेवन करने स्वास्थ्य को कई लाभ प्राप्त होते हैं। इससे शरीर संबंधी कई समस्याओं से निजात मिलता है। चेरी का स्वाद खट्टा और मीठा होता है, को सभी को पसंद होता है। ज्यादातर लोग चेरी को सीधे तौर पर खाते है या फिर जूस एवं शेक के शामिल करते है। क्या आपको पता है,कि चेरी स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत से भी भरपूर होती है।
चेरी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन पोटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर, फॉस्फोरस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जिससे शरीर को कई समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है। चेरी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में सहायक होती है। तो आइए जानते हैं चेरी खाने से होने वाले फायदे के बारे मे
Benefits Of Eating Cherries
इम्यूनिटी करें बूस्ट
चेरी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से रक्षा करते हैं। चेरी में विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। चेरी का सेवन करने से आप कई तरह के रोगों से बचे रहते हैं।
दिल को रखे स्वस्थ
दिल को स्वस्थ रखने के लिए चेरी काफी लाभकारी हो सकती है। दरअसल, चेरी में पोटेशियम मौजूद होता है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। चेरी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।।।।
अर्थराइटिस के लिए फायदेमंद
गठिया या अर्थराइटिस के मरीजों के लिए चेरी का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। चेरी में फ्लेवोनॉएड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायता करते हैं। चेरी खाने से जोड़ों में सूजन की समस्या से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि चेरी का सेवन करने से खून में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर कम होता है।
वजन घटाने में करें सहायता
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है,तो चेरी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। चेरी शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में बेहद फायदेमंद होती है। दरअसल, चेरी में एंटी-ओबेसिटी प्रभाव अधिक होता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही चेरी में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में सहायक होती है। इससे मोटापे की समस्या में काफी हद तक दूर हो सकती है।
अनिद्रा की शिकायत करें दूर
यदि आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है, तो चेरी आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। चेरी का सेवन करने से रात को अच्छी नींद एवं गहरी नींद लेने में सहायक होती है । दरअसल,चेरी में मेलाटोनिन और एंथोसायनिन पाए जाते है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में असरदार है।