Benefits of Carrot in Hindi: Carrot सर्दियों में लाल रंग की आती है। बाकी वर्ष भर पीली नारंगी रंग की गाजर मिलती है। गाजर को अनेको प्रकार से प्रयोग किया जाता है। जैसे मिठाई, हलवा, जूस, सलाद, सूप और सब्जी के रूप में भी खाई जाती है।
Carrot में अनेकों भरपूर पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर को इसकी पूरी खुराक मिलती है। मुख्यतः गाजर Vitamin- A का स्त्रोत है। जो आँखों के लिए लाभकारी है।
रोज गाजर खाने के अनेकों लाभ हैं। गाजर में सभी प्रकार के कैंसर रोकने के तत्व पाये जाते हैं। खासतौर से ब्रैस्ट Cancer से गाजर रक्षा करती है। इसमें पौली एसिटिली होता है। इससे कैंसर के सेल्स को रोका जा सकता है। तथा नियमित एक गाजर खाने से यह शरीर के Tissue और सेल्स को स्वस्थ रखता है।
Also Read: Is Beer Good or Bad for your Kidney Stone in Hindi: किडनी स्टोन के लिए बीयर अच्छी है या बुरी?
इसमें Fibre की मात्रा अधिक होती है। जिससे पाचन संस्थान मजबूत और स्वस्थ होता है। इसमें वीटा केरोटीन, और औक्सीडेंट शरीर में संक्रामक Bacteria और रोगों से रक्षा करता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। और बीमारी के बाद रिकवरी में भी सहायता करता है। साथ ही यह लीवर सिरोसिस में कारागार है। इसका फाइवर लिवर को स्वस्थ रखता है। गाजर का Juice या गाजर का सेवन लिवर के स्वास्थ के लिए लाभकारी है।
गाजर का Vitamin- A आँखों के लिए लाभकारी है। यह आँखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। जिन्हें कम दिखाई देता है या चश्मा लगा है उन्हें रोज एक गाजर खानी चाहिए। अगर त्वचा में चमक लानी है तो गाजर इसके लिए लाभकारी है। त्वचा की झुरियाँ, सन बर्न,रूखापन में गाजर का प्रयोग लाभकारी है। अगर सनबर्न हो गया हो तो प्रभावित क्षेत्र में गाजर का जूस लगाया जा सकता है। इसका विटामिन सी सूर्य की किरणों से त्वचा को होने वाली हानी से बचाता है। इसके लिए गाजर के जूस को जमा कर क्यूब बना लें और बर्न हो गयी त्वचा पर ये क्यूब लगाने से लाभ मिलता है। गाजर में पाये जाने वाले Protein ,आयरन और Vitamin बालों के लिए स्वस्थय वर्धक हैं। जो बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं और बालों में चमक आती है। इसके विटामिन बाल झड़ने से रोकते हैं। गर्मावस्था में गाजर बच्चे और माँ के लिए लाभकारी है। यह बच्चे की हड्डियाँ और दिमाग बनाने में मदद करता है। गाजर शरीर के विष को दूर करता है। वजन कम करने में गाजर सहायक है। यह लो कैलोरी विटामिन और फाइबर मोटापा घटाने में लाभकारी है। इसके लिए गाजर सलाद, सूप के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।