Benefits of Black Chane in Hindi: Kale Chane के लिए एक कहावत है, “जो खाए चना सदा रहे बना” यह कहावत ऐसे ही नहीं बनी हमारे पूर्वजों ने इस ताकतवर और पौष्टिक आहार को हर तरह से उपयोग करके इस पर अनुसंधान करके पूरे विश्वास के साथ चने पर यह कहावत बनाई है। ताकत और फूर्ती के लिए घोड़े को जाना जाता है। और उसका मुख्य भोजन चना ही होता था। चना खाने से उसमें ताकत और इतनी फूर्ती होती थी कि आज गाडि़यों के इंजन की तुलना Horse Power से होती है।
मानव भी स्वस्थ रहने के लिए इसका सेवन कर सकता है। इसके गुण और खाने का सही तरीका क्या है यह अवश्य जान लेना चाहिए। Chane में भरपूर मात्रा में आयरन,प्रोटीन,फाइबर,मिनरल,विटामिन होते हैं। जिसे खाने से शरीर को ताकत फूर्ती देने के लिए सभी आवश्यक तत्वों की पूर्ति हो जाती है।
काले चने को खाने का सही तरीका क्या है? Kale Chane ko Khane ka Sahi Tareeka
काले चने का लाभ लेने के लिए चने रात को भिगो कर खाने चाहिए। नियमित सेवन करने के लिए आधी मुठ्ठी चने रात को भिगो देने चाहिए। सुबह खाली पेट चबा चबा कर खा कर चने का पानी भी उपर से पी लेना चाहिए।
इस तरह चने खाने से क्या क्या लाभ होते हैं? Benefits of Kale Chane
हमारे शरीर की मॉसपेशियों बनने लगती हैं। और शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। जिम जाने वाले,खिलाड़ी,विधार्थी युवा लड़के लड़कियाँ नियमित भीगे चने का सेवन अवश्य करें। कृत्रिम प्रोटीन पाउडर की जगह चना शरीर में आसानी से पच जाता है। और इसका प्रोटीन शरीर पूरी तरह ग्रहण करने लगता है। सबसे बड़ी बात इसका कोई Side effect भी नहीं है। यह सहज सुलभ और जेब पर भारी भी नहीं है। सैक्सपॉवर बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने के लिए भीगे चने और साथ में भीगे पाँच बादाम भी खा कर उपर से एक गिलास दूध पीने से लाभ होता है।
Also Read: The First Phone in Hindi: क्या आप सबने सोचा है कि भारत में आया पहला फ़ोन कौन सा था?
चना मधुमेह रोगियों के लिए भी फाययेमंद है। यह शूगर लेवल कन्ट्रोल करता है। चने में फाइबर की मात्रा अच्छी होने के कारण यह कब्ज दूर करता है। भीगा चना कैंसर और आँखों के कैंसर में लाभकारी है। यह केलोस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसलिए यह दिल के रोगियों के लिए भी लाभकारी है। यह मोटापा कम करता है और मॉसपशियों का ढीलापन दूर करता है।
एनीमिया यानी खून की कमी दूर करके खून में वृद्धी करता है। सफेद दाग दूर करने के लिए एक मुठ्ठी चने के साथ दस ग्राम त्रिफला के साथ भिगो दें और सुबह उन चनों को निकाल कर गीले कपड़े में बाँध कर अंकुरित कर खाना चाहिए। छः महिने लगातार प्रयोग करने पर त्वचा के सफेद दाग दूर होते हैं। और त्वचा में चमक आती है। मीनोपोज की अवस्था में महिलाओं को हारमोनल डिसबैलेंस की समस्या आती है।
इस अवस्था में भीगे Chane ज़रूर खाने चाहिए। यह शरीर में आने वाले बदलाव, कमजोरी,कैल्शियम,आयरन की कमी को दूर करता है। इसका नियमित सेवन से आँखों की ज्योति बढ़ती है। काले चने सभी वर्ग के लोगों को सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें वह सभी तत्व और गुण हैं जो मानव शरीर की नियमित जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करता है।