Bedroom Vastu Tips in Hindi: वास्तु हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के समय में लोग अपना घर बनवाते है या फिर कोई भी नया काम शुरू करने से पहले वास्तु की सहायता लेते है और यह आवश्यक भी है। क्योकि आज के समय में बहुत सी चीज़े ऐसी है जिनका हमे ज्ञान नहीं होता है परन्तु हम वास्तु की सहायता से उसको सुधार सकते है।
एक घर में पूरा परिवार किस तरह से रहता है उसका कमरा उसका बेड और कमरा सबसे अधिक भूमिका बेडरूम की होती है कौनसी दिशा में बेड रखना सुभ है। तो आज हम अपने बेडरूम के बारे में वास्तु की भूमिका पर चर्चा करेगे।
बेड की सही दिशा
हमारे कमरे में सबसे महत्वपूर्ण होता है हमारा बेड। वास्तु के हिसाब से अगर बेड सही दिशा में ना हो तो घर में लड़ाई और अशांति फैलती है। क्योकि हम पूरा दिन थक कर काम कर के एक जगह सुकून से सोने आते है वो होता है हमारा बेड अगर वह सही दिशा में नहीं होगा तो हम सही से नींद नहीं ले पायेगे। इसलिए वास्तु कला में बेडरूम की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है जिसका पालन करने से शांति और लड़ाई झगड़ों से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।चलिए जानते है बेड की सही दिशा।
- सबसे पहले बेड हमेशा लड़की का बना होना चाहिए। आजकल लोग ट्रेंड को इतना फॉलो करते है जिस से दिखावटी रूप में लोहे का बेड इस्तेमाल करते है। लोहे का बेड सुभ नहीं माना जाता बेड हमेशा लड़की का ही बना होना चाहिए और आयताकार या वर्गाकार होना चाहिए।
- बेड हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। और ध्यान रहे कि आपका सिरहाना दक्षिण दिशा में हो भूल कर भी दक्षिण दिशा की ओर पैर ना करे क्योकि इस से व्यक्ति के जीवन तथा सेहत दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेड को हमेशा दीवार से बिलकुल जोड़ कर ना रखें बीच में थोड़ा गैप रखें।
बेडरूम में शीशा
- बेसरूम में शीशा हमेशा बेड से दूर रखे कभी भी शीशा बेड के सामने ना रखें इस बात काखास ख़याल रखें क्योकि यह सुभ नहीं माना जाता है।
- अगर आपको बेडरूम में शीशा लगाना है तो आप उत्तरी और पूर्वी दीवार पर लगा सकते है।
बेडरूम में बाक़ी समान का चयन
- अगर आप बेडरूम में सोफा या कुर्सी रखना चाहते है, तो आप पश्चिमी दिशा की ओर रख सकते है और इसको दीवार से बिलकुल चिपका कर रखे।
- और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बेडरूम के उत्तर-पूर्व दिशा के कोनों को ख़ाली छोड़ना चाहिए वहाँ पर किसी भी प्रकार का कोई सामान ना रखें।
- दीवारो पर हल्के रंग का प्रोयोग करे ज़्यादा भड़कीले रंग का प्रयोग ना करे हल्के रंग आपके जीवन में शांति और प्रेम हमेशा बनाए रखेगे।
- हमेशा अपने बेडरूम में ख़ुशबू वाले फूल लगा कर रखे। इस से आपकी ज़िन्दगी भी महकती रहेगी और आपको हमेशा फ्रेश लगेगा आप को आलस नहीं आएगा।
- हमेशा अपने बेडरू के परदे हल्के रंग के होने चाहिए जिस से बेडरूम में हल्की धूप भी आ सके अगर आप हल्के रंग के परदों का इस्तेमाल करते है तो घर में अलग पॉज़िटिवटी रहती है।
- बेडरूम में अलमारी हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए जिस से वह उत्तर- पूर्व में खुल सके। इस से धन की वृद्धि होती है।
- बेडरूम में हमेशा याद रहे मृत लोगो की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। हमेशा जोडे की तस्वीर जैसे राधा कृष्ण पेंटिंग और जल तत्व चित्र इस तरह की तस्वीरे लगानी चाहिए।