हाल में ये खबर आई है कि झलक दिखला जा के 11वें Season में अरशद वारसी जज के तौर पर दिखेंगे। इस तरह वो 6 साल बाद Television पर वापसी करेंगे। अरशद वारसी को अंतिम बार सबसे बड़ा कलाकार TV Show में बतौर जज देखा गया था। Show के Makers ने शुरुआत में ही जज के तौर पर फराह खान और मलाइका अरोड़ा को Select कर लिया था। अब उन्होंने तीसरे जज के लिए अरशद वारसी का नाम लॉक किया है।
शो का पहला प्रोमो अगले हफ्ते शूट किया जा सकता है
Show में अरशद के शामिल होने से Makers भी काफी खुश हैं। फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी से बनी ये टीम Perfect होने वाली है। फिलहाल हम contestants की Final List पर काम कर रहे हैं। Show का पहला Promo जल्द ही Shoot किया जाएगा।
इससे पहले भी कई Reality Shows के जज बने
ऐसा पहली बार नहीं है कि अरशद किसी Show को जज को करेंगे। इससे पहले भी उन्होंने रज्जमाताज (2001), सबसे फेवरेट कौन (2003) और डांस रियलिटी Show जरा नचके दिखा (2010) को जज किया है। लास्ट बार उन्हें सबसे बड़ा कलाकार Show में देखा गया था। इस Show में भी वो जज के तौर पर दिखे थे।
Also Read:
TV Shows में अरशद ने एक्टिंग भी की है
जज के अलावा अरशद दो TV Show में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करिश्मा – द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी और ईशान: सपनों को आवाज दो में एक्ट किया है।
श्रीदेवी और अनिल कपूर को कोरियोग्राफ करने का मिला था मौका
अरशद ने 1991 में डांस इंडिया Competition जीता था। फिर 1992 में उन्होंने वर्ल्ड Dance चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। इस जीत से उन्हें जो Price Money मिली थी, उस पैसों से उन्होंने अपने डांस स्टूडियो Awesome की शुरुआत की। इसी दौरान उन्हें Movie रूप की रानी चोरों का राजा (1993) के Title Song के लिए श्रीदेवी और अनिल कपूर को Choreograph करने का मौका मिला।