Amarnath Facts in Hindi: अमरनाथ हिन्दू धर्म का सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।अमरनाथ की गुफा शिवजी के कई तीर्थस्थलो में से एक है। यहाँ पर लाखों की संख्या में लोग महादेव के दर्शन करने आते हैं। यह गुफा जम्मू और कश्मीर में 3,888 मीटर ऊँचाई पर है। यहाँ यात्रा हमेशा जून और जुलाई के महीने में शुरू की जाती है।
Amarnath Facts in Hindi: जानें अमरनाथ की गुफा से जुड़े अनोखे तथ्य
अमरनाथ गुफा की लोकप्रियता:
अमरनाथ गुफा के अंदर बर्फ से बना हुआ एक शिवलिंग है। माना जाता है इस शिवलिंग की ऊँचाई बढ़ती और घटती रहती है। बताया जाता है शिवलिंग के पास माता पार्वती तथा गणेश जी की प्रतिमा भी देखने को मिलती हैं। और भी इस गुफा से जुड़ी ऐसी बातें है जिनके बारे में हम आपको बतायेंगे।
गुफा की लंबाई:
अमरनाथ गुफा अंदर की तरफ़ 19 मीटर लंबी और 16 मीटर चौड़ी और 11 मीटर इसकी ऊँचाई है। धार्मिक शास्रों के अनुसार ये वही जगह है जहाँ शिवजी ने माँ पार्वती को अमर कथा सुनायी थी। कहा जाता है यहाँ पर सती माता का कंठ गिरा था तो यह 51 शक्तिपीठो में से एक है।
Also Read: Unknown facts about India’s Temple: भारत में ऐसे मंदिर भी है जहां पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं है।
अमरनाथ गुफा की प्रसिद्ध कथा:
अमरनाथ गुफा के अंदर शिवजी ने माँ पार्वती को अमर कथा सुनाई थी परन्तु शिवजी ने पंचतत्व का त्याग कर जल, वायु , अग्नि , पृथ्वी, आकाश इन सब से दूर माँ पार्वती को यह कथा सुनाई। परन्तु यह कथा माँ पार्वती के साथ शुक जो एक कबूतर था उस ने भी सुनी थी उसके बाद यह शुक एक ऋषि के रूप में जाने गए।
अमरनाथ गुफा के कुछ अलग नाम:
अमरनाथ गुफा में बर्फ से शिवलिंग बनता है यह शिवलिंग हिम से प्राकृतिक रूप से बनता है, इस कारण यह “ हिमानी शिवलिंग” और “ बर्फ़ानी बाबा “ के नाम से भी जाना जाता है।
दो कबूतरों की कहानी:
कहा जाता है जब माता पार्वती को शिवजी अमर कथा का ज्ञान दे रहे थे तभी वहाँ एक कबूतर के जोड़े ने वह कथा सुन ली कहा जाता है वो जोड़ा आज भी उस गुफा में देखा जाता है जिस भी श्रद्धालु को वह कबूतर का जोड़ा दिखायी देता है उस को माँ पार्वती और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अमरनाथ यात्रा के समय ध्यान रखे ये चीज़े:
- अमरनाथ की यात्रा करे तो अगर बच्चे की उम्र 10 साल से कम है तो बच्चो को साथ ना लेकर जाए और अगर 70साल से ज़्यादा के लोग भी यात्रा ना करे क्यों की यहाँ का मौसम बहुत ही ज़्यादा ठंडा होता है।
- मौसम बहुत ठंडा होता है तो वहाँ पर आप अपने साथ गर्म कपड़े रखे तथा एक पानी की बोतल और छतरी अपने साथ ज़रूर लेकर जाए।