Aloo Ke Gutke Recipe in Hindi: हमारे भारत देश में आपको अलग- अलग जगह के खाने के स्वाद मिलेगे और तरह-तरह कि चीज़ों का वर्णन मिलेगा जैसा की आपको पता है आलू सभी को बहुत पसंद होते है और अधिकतर आलू सभी चीज़ों में इस्तेमाल भी किए जाते है। जैसे कि आपको पीटीए है अलग- अलग जगह कि डिशेज़ बहुत फेमस है जैसे कि सिक्किम के मोमोज, बिहार का लिट्टी चोखा, कश्मारी के दम आलू और उत्तरप्रदेश की बेडमी. तो आज हम देवभमि उत्तराखंड का फेमस खाना बता रहे हैं. ये खाना है आलू के गुटके, सुनने में ये जितना अच्छा लगता है उतना ही खाने में मजेदार होता है।
Aloo Ke Gutke Kaise Banaye
आलू के गुटके कैसे बनाये:
आलू के गुटके उत्तराखण्ड में बहुत पसंद किये जाते है और सभी लोग इसे बड़े शोक से खाते है। आज हम उत्तराखण्ड की सबसे फेमस डिश के बारे में आपको बतायेगे कि इसको आप आसानी से कैसे बना सकते है और यह खाने में भी आपको बहुत लाजवाब लगेगी।
गुटके बनाने कि सामग्री:
- 4 उबले आलू
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सरसो दाना
- 1 चुटकी हींग
आलू के गुटके बनाने की विधि:
- आलू को छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। एक कटोरी में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें, 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना ले।
- एक कढा़ही मे तेल अच्छे से गर्म करे उस में जीरा, सरसों दाना और हींग डाले।
- जब सरसों और जीरा चटकने लगे तो मसाले वाला पेस्ट डाल कर धीमी आंच पर अच्छे से भून ले।
- इसमें आलू के पीस डाल कर मसाले और आलू को अच्छे से मिला ले और उसके बाद इसको एक दो मिनट तक पकने कि लिये छोड़ दे और बारीक कटा धनिया मिला कर सब को परोसे।