आज हम आपको बतायेगे मंगलवार के राशिफल के बारे में कि किन राशियों का दिन अच्छा जायेगा और किन रशियों के दिन रहेगा ठीक और समस्याओं से घिरा तो चलिए जानते है आज सभी राशिओं के बारे में आज क्या होता है उनके साथ बेहतर और कौन सा रंग पहने से से हो सकता है लाभ तो शुरू करते है आज का राशिफल।
मेष राशि:
मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ ख़ास नहीं होगा लेकिन आपको निराश नहीं होना है क्योकि आने वाला समय आपके जीवन में ढेर सारी ख़ुशिया लेकर आयेगा। आज आप परिवार और बच्चो के साथ समय बितायेंगे और आपके परिवार वाले आपको एक अच्छी सलहा देंगे जिस से आपकी अधिक समस्या ख़त्म हो जायेगी। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आज के लिए शुभ रंग है संतरी।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि अपने कारोबार पर ध्यान दे कोई आपकी ग़ैर मौजूदगी का फ़ायदा ना उठाये। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का समय कम मिलेगा काम के सिलसिले से आप बाहर रहेगे। आज के लिए शुभ रंग है कैसरिया।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले आने वाले समय में आपका काम बहुत ज़ोरो- शोरों से चलेगा। आपको आपके कार्यस्थल में अधिक तरक़्क़ी मिलेगी और अधिक धन लाभ होने के आसार है । आज आप अपने दोस्तों से मिलने जा सकते है जिस से मिलकर आपको अच्छा लगेगा और पुरानी यादे ताज़ा होंगी। आज के लिए आपका शुभ रंग है प्याज़ी।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले आज आपके जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है लेकिन घबराने वाली बात नहीं है आपस में बात कर आप इसको जल्द सुलझा लेंगे। और अपने रिश्तेदारों से अपने रिश्तों को ख़राब होने से बचाए। परिवार में महोल अच्छा रहेगा। सब मिल-जुल कर रहेगे। आज के लिए शुभ रंग है मैजेंटा।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले आपको अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रखना होगा वरना आपको यह भारी पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़्यादा आवश्यकता है। आज आपको किसी से उपहार मिलने की भी संभावना है। आज के लिए शुभ रंग हरा।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले आज का दिन मिलाजुला गुज़रने वाला है। आज आपके कार्यस्थल के नए रास्ते खुलेंगे जो आपके जीवन में नयी ख़ुशियो का आगमन होगा। आज आप धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने जा सकते है।आज के लिए शुभ रंग है क्रीम।
तुला राशि:
तुला राशि वाले अपने घुटनों के दर्द का जल्द इलाज कराए वरना समस्या बढ़ सकती है। स्कूल के बच्चो को स्कॉलरशिप मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बनेगा और पुराने दोस्तों से मुलाक़ात होगी।आज के लिए शुभ रंग है बादामी।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले आपको कोर्ट कचहरी के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी ज़्यादा इनन सब मामलो में फँसना आपके लिये आगे चल कर अच्छा नहीं होगा, बेहतर है आप इन मामलो में सावधानी बरते। आपके और आपके परिवार के लिए नई ख़ुशियो का आगमन होगा। दोस्तों से थोड़ा सावधान रहे और अपने परिवार पर ज़्यादा भरोसा करे यह आपके लिए अच्छा होगा। आज के लिए शुभ रंग है, ब्राउन।
धनु राशि:
धनु राशि वाले अचानक आपको बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी मिल सकती है। आज के दिन जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे है उनका सपना जल्द ही पूरा होगा। काले कुत्ते को खाना खिलाने से बिगड़े काम बनेगे आज के लिए शुभ रंग है गुलाबी।
मकर राशि:
मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ है आज आप अपने सभी बचे कार्यों को पूर्ण करने में लगायेगे। आज के दिन आप अपने पार्टनर को उपहार दे सकते है। आपके बीच प्रेम संबंध और मजबूत होगा। आज के लिए शुभ रंग है सफ़ेद। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ साबित होगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर सकते है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे। अपने बिज़नेस को बढ़ाने का सोच सकते है। पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान। बना सकते है।आज के लिए शुभ रंग है आसमानी
मीन राशि:
मीन राशि वाले आज का दिन अच्छा गुज़रने वाला है। अविवाहित जोड़ो के लिये समय बहुत अच्छा है जल्द ही जीवन में ढेर सारी ख़ुशिया आने वाली है, और आप अपने प्यार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। आज के लिए शुभ रंग है लाल।