Aaj Ka Rashifal 29th Dec 2023: आज का दिन एक नयी शुरुआत के साथ हम सब मिलकर शुरू करते है और बात करते है आज की रशियो के बारे में क्या करने से मिलेगा लाभ और कैसे मिलेगी इनको कार्यथल में सफलता।
मेष राशि:
मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर वाद- विवाद हो सकता है। किसी ऑफिस के काम से फ़ोरन आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपकी सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। आज के लिए आपका शुभ रंग है बादामी।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले आज आपका दिन थोड़ा सा समान रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने मुद्दे अपने साथियो के सामने रखेगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जल्द ही आपको बहुत बड़ी खुशख़बरी मिल सकती है। परिवार में चल रहे वाद- विवाद को अनदेखा ना करे। आज के लिए आपका शुभ रंग है हरा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले दिन काफी अच्छा गुज़रेगा परिवार के साथ समय ज़्यादा व्यतीत करेगे। परिवार के साथ घर का सामान लेने भी बाहर जा सकते है। खर्चो पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अविवाहित जोड़ो के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज के लिए शुभ रंग है लाल।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले आपका दिन आज बहुत ही शानदार गुज़रने वाला है। आज आपको अचानक धन प्राप्ति होने के लाभ है। आपकी तरक़्क़ी के नये रास्ते खुलेंगे बीवी को यदि उपहार देते है दोनों के बिचक प्रेम अधिक गहरा होगा। आज के लिए शुभ रंग है प्याज़ी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले आज किसी ख़ास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। रिश्तेदारों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते है। परिवार में जल्द ही कोई बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी मिलने वाली है। ऑफिस में सभी लोग आपके काम की तारीफ़ करेगे जिस से आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है आज के लिए शुभ रंग है आसमानी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा है। आज आप के पड़ोसियो से अनबन हो सकती है थोड़ा संभल कर रहे। यदि कोई धार्मिक काम करेगे तो आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बात कर के मन हल्का होगा। आज के लिए शुभ रंग है पीला।
तुला राशि:
तुला राशि वाले जो लोग अपना ज्वैलरी का कार्य करते है उनको बहुत मोटा मुनाफ़ा होगा। सेहत की ओर से अब कोई परेशानी नहीं होगी सेहत आपकी अच्छी रहेगी। बच्चो पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। आज माता- पिता के साथ बात कर ज़्यादा समय व्यतीत करेगे। आज के लिए शुभ रंग है नीला।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले जो लोग प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है उनको आज बहुत फायदा होगा। जो लोग राजनीति काम काज सँभालते है उनको अपने कार्यथल में मान सम्मान मिलेगा। जो लोग अपना घर से बिज़नेस चलाते है उनको एक बहुत बड़ा कार्य मिलने के आसार है आज के लिए शुभ रंग है गुलाबी।
धनु राशि:
धनु राशि वाले मेहनत करना ना छोड़े इसका फल आपको बहुत जल्द मिलने वाला है। परिवार में चल रही समस्या ख़त्म होगी। घर में आज मेहमान आ सकते है जिनके साथ आज घर में नये पकवानों का आनंद लेंगे। पार्टनर के साथ कही बहार घूमने जा सकते है। जीवन साथी का पूरा सहयोग होगा आपके कार्य को आगे बढ़ाने में। आज के लिये शुभ रंग है पर्पल।
मकर राशि:
मकर राशि वाले करियर को आगेक बढ़ाने के लिए नये रास्ते खुलेंगे। मकर राशि वाले पिताओ को अपने बच्चे के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहिए। जो लोग अपना कार्य शुरू कर चुके है उनको नये अवसर प्राप्त होंगे। शादी के योग बन रहे है। आज के लिए शुभ रंग है सफ़ेद।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले जो लोग स्कूल या फ़िर कॉलेज में है उनकी ज़िंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आयेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने जा सकते है। नौकरी की तलाश में लगे लोगो को जल्द ही उनकी पसंद का कार्य मिलने वाला है। आज के लिए शुभ रंग है क्रीम।
मीन राशि:
मीन राशि वाले किसी भी ऐसी व्यक्ति पर भरोसा ना करे जिसे आप जानते ना हो। अभी अपने जीवन से जुड़ा ऐसा फ़ैसला ना करे जो आपको आगे जा कर नुक़सान पहुँचाये। आज के दिन छत्रों का मनोबल अधिक बढ़ेगा। कपल के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम पर थोड़ा ध्यान दे किसी और पर अपनी चीज़ों को आसानी से ना सोपे। आज के लिए शुभ रंग है मैजेंटा।