आज है वीरवार और हम बात करेगे सभी रशियों के राशिफल के बारे में कैसा रहेगा उनका आज का दिन और कौनसा कार्य करने से बनेगे उनके काम, और कौनसा रंग होगा शुभ आज हम इन सभी चीज़ों के बारे में चर्चा करेगे।
मेष राशि:
मेष राशि वाले हमेशा दिल की बातें सही नहीं होती है, आपको कुछ निर्णय दिमाग़ से लेने बहुत ज़रूरी है, जो आपके लिए और परिवार के लिए उचित रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध और अच्छे हो सकते है अपनी तरफ़ से थोड़ा झुकाव दिखाना ज़रूरी है।आज के लिए शुभ रंग है ब्राउन।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले अगर यात्रा करने का प्लान कर रहे है, तो अभी ना जाए। क्योकि उसका आपको कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं होगा, इस से आपका पैसा और समय दोनों खराब होंगे। अगर आप लंबे समय से कोई फैसला नहीं ले पा रहे है, तो परिवार की सहायता ले जरुर कोई रास्ता मिलेगा। आज के लिए शुभ रंग है मैजेंटा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए ख़ुशिया ही ख़ुशिया लेकर आएगा। यदि आपका पैसा कही रुका हुआ है वह बहुत जल्द आपको मिलने वाला है। जिस काम में आपकी रुचि है, और जो आप काम शुरू करना चाहते है, उस में आपको सफलता मिलेगी। आज के लिए शुभ रंग है संतरी।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले अपना काम शुरू करने की सोच रहे है, तो आपको लोन लेना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े फ़ैसले करने का सही समय नहीं है, अगर इस पर और ध्यान दिया जाए तो आप सफल भी हो सकते है। अपने सहयोगियों के साथ रिश्ते और भी अच्छे होंगे। आज के लिए आपका शुभ रंग है केसरिया।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले आज आपका दिन काफ़ी अच्छा गुज़रने वाला है। आज आपके कार्य स्थल में आपको फ़ायदा होगा, जिस से आपके काम को एक नयी पहचान मिलेगी। आज आप अपने घर में धार्मिक कार्य करा सकते है। रिश्तेदारों के साथ संबंध और मधुर होंगे। बहन भाई में झगड़े हो सकते है आज के लिए शुभ रंग है हरा।
कन्या राशि:
कन्या राशि आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। किसी के द्वारा की गई बातो पर ज़्यादा ध्यान ना दें वरना इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। खर्चा ज़्यादा हो सकता है आने वाले समय में पहले से सोच समझ कर निवेश करे। आज के लिए शुभ रंग है गुलाबी।
तुला राशि:
तुला राशि वाले आज आपको धन लाभ होने के योग है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर अपने दिन को उनके साथ गुज़ार सकते है। काम के सिलसले में बाहर जा सकते है। सेहत का ध्यान रखें। सूर्य को जल चढ़ाये आपके लिए शुभ होगा। आज के लिए शुभ रंग है लाल।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ मज़ाक़ मस्ती जैसा माहोल रहेगा। काम पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है नए कार्य के रास्ते खुलेंगे और नयी दिशा की तरफ़ आपका आगमन जल्द ही होने वाला है लोगो की बातो को दिल से ना लगाये ये आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकती है।आज के लिए शुभ रंग है आसमानी।
धनु राशि:
धनु राशि आज आप अपने बिज़नेस के काम से पूरा समय बहार रहेगे और आप अपने शत्रु पर बिलकुल भी भरोसा ना करे और उनसे दूरी बना कर रखे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ रिश्ते और भी अच्छे होंगे। और बच्चो की पढ़ाई पर थोड़ा नज़र डालने की ज़रूरत है उनको थोड़ा समय अवश्य दे। आज के लिए आपका शुभ रंग है प्याज़ी।
मकर राशि:
मकर राशि वाले अपना धन किसी भी पालिसी और फण्ड में ना इस्तेमाल करे वो आपके लिए नुक़सानदायक हो सकता है। आज आपको कही से कोई बुरी खबर मिल सकती है।अपने दिल की बात अपने माता पिता को बताए इस से जरुर आपको कोई हल मिलेगा और आपका मन अवश्य शांत होगा।आज के लिए शुभ रंग है क्रीम।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले अगर नौकरी में तबादला होने के योग है। इसके साथ-साथ सैलरी में भी बदलवा आने की संभावना है। माइग्रेन और सिर दर्द जैसी बीमारियो से घिर सकते है, इसलिए सेहत का ध्यान ज़रूर रखें।आज के लिए शुभ रंग है नीला।
मीन राशि:
मीन राशि वाले वाले अपने जीवन में बदलाव लाए। अपने काम करने के तरीक़े को और बेहतर बनाये, इस से नए काम के रास्ते खुलेगे और कार्यस्थल में तरक़्क़ी होगी। रिलेशनशिप से जुड़ि चिंताए आपको कमजोर कर सकती है। इसलिए सोच समझ कर बोलना और फैसला लेना आपके लिए उचित रहेगा। आज के लिए शुभ रंग है पीला।