Aaj Ka Rashifal 11th Jan 2024: आज हम बात करते है वीरवार के राशिफ़ल के बारे में की आज आपका दिन किस तरह का गुज़रेगा कौन सा काम करे जिस से आपके काम बने और कौन सा ऐसा कार्य है जिस से करने से होगा नुक़सान तो चलिए बात करते राशियों के बारे में कैसा होगा उनका आज का दिन।
मेष राशि:
मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। परिवार और दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। नौकरी में तरक्की होगी और्क जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे है उनकी नौकरी लगने के योग है।आज के लिए शुभ रंग है मैजेंटा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले अपने आस- पास के लोगो से थोड़ा सावधान रहे। कोर्ट के काम आज आपके पूरे होंगे जिस से आपकी बहुत बड़ी टेंशन ख़त्म हो जाएगी। बीवी के साथ संबंध और मज़बूत होने। परिवार में किसी के लिए रिश्ता आ सकता है। आज के लिए शुभ रंग है नीला।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले समजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपनी रुचि धार्मिक कमो में ज़्यादा रहेगी। लोगो में दान करने से आर्थिक लाभ होगा। अपना नया काम शुरू कर सकते है। बच्चो के लिए शॉपिंग कर सकते है।आज के लिए शुभ रंग है हरा।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले लंबे टूर पर जा सकते है।पार्टनर के साथ रिश्ते और गहरे होंगे। बच्चो को स्कॉलरशिप मिल सकती है जिस से उनको अधिक ख़ुशी होगी। खाने पीने का ध्यान रखें बाहर का खाना हानिकारक हो सकता है। आज का लिया शुभ रंग है प्याज़ी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। बदलते मौसम के कारण सेहत का ध्यान रखें, ख़ासी जुकाम जैसी बीमारी हो सकती है। काम पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। लव लाइफ को थोड़ा सीरियस ले आपके पार्टनर के लिए और आगे ज़िंदगी के लिए अच्छा होगा। आज के लिए शुभ रंग है लाल।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले लड़ाई झगड़ों से दूर रहे दूसरो के मामले में बिलकुल भी दखल ना दे। अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते है। बीवी से वाद-विवाद हो सकता है। भगवान शनि को तेल चढ़ाये रुके हुए काम बनेगे। आज के लिए शुभ रंग है पीला।
तुला राशि:
तुला राशि वाले परिश्रम का फल आज अवश्य मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन हो सकती हैं थोड़ा ध्यान दें। पुराने दोस्तों से मुलाक़ात हो सकती है उनके साथ बाहर घूमने भी जा सकते है। काम काज ठीक चलेगा। आज के लिए शुभ रंग है सफ़ेद।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों ध्यान से खर्चे करे। बिना वजह खर्चे मुस्किल पैदा कर सकते है। छोटी- छोटी परिवार और रिश्तेदारों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बातें लोगो को बुरी लग सकती है सोच समझ कर बातो को रखे।आज के लिए शुभ रंग है केसरिया।
धनु राशि:
धनु राशि वाले अपने वजन पर ध्यान दे बढ़ता वजन आपको परेशानियों में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार करने के लिए खुद में बदलाव करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलने के आसार है मेहनत करना ना छोड़े। आज के लिए शुभ रंग है गुलाबी।
मकर राशि:
मकर अपने काम में बड़े टारगेट को पूरा कर खुशी मिलेगी। जो लोग आपकी बुराई करते है उन पर ध्यान दे कर अपना काम और अपना मुण्ड न ख़राब करे। जिन लोगो को एसिडिटी की बीमारी है उसको जल्द ही नियंत्रण में लाना होगा जिस से आपकी सेहत में सुधार नजर आएगा।आज के लिए शुभ रंग है क्रीम।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों दोस्तों के साथ लंबी ट्रिप पर जा सकते है। लेकिन इसके बारे में आप परिवार से झूठ बोल सकते है। जो लोग अपना बिज़नेस खोलना चाहते है उनके लिए काफ़ी अच्छा समय है। घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति है तो उसकी सेहत का ख़ास ख़्याल रखे। आज के लिए शुभ रंग है ब्राउन।
मीन राशि:
मीन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मंदिर में समय थोड़ा समय बिताये आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आज के लिए शुभ रंग है बादामी।