आज हम आपको बतायेगे शुक्रवार के राशिफल के बारे में कि किन राशियों का दिन अच्छा जायेगा और किन रशियों के दिन रहेगा ठीक और समस्याओं से घिरा तो चलिए जानते है आज सभी राशिओं के बारे में आज क्या होता है उनके साथ बेहतर और कौन सा रंग पहने से से हो सकता है लाभ तो शुरू करते है आज का राशिफल।
मेष राशि:
मेष राशि वाले आज अपने माता – पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते है। अनजान व्यक्ति से थोड़ा सावधान रहे। कॉलेज में सिनियर से लड़ाई झगड़ा करने से बचे। अपनी महिला दोस्त को उपहार देने से संबंध अच्छे होंगे। बच्चो को शॉपिंग पर लेकर जा सकते है।आज के लिए शुभ रंग है मेहरून।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले जो लोग दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे है उनको प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। यदि कोई पुलिस के लिए फॉर्म भर रहा है या भर्ती होने की तैयारी में है मेहनत करते रहिए। आज के लिए शुभ रंग है सफ़ेद।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले अगर आपके मन में कोई बात है तो आप अपने जीवनसाथी को ज़रूर बताये वरना आगे चल कर परेशानी हो सकती है। आज आपको अपने परिवार की तरफ़ से कुचक उपहार मिल सकता है। अपने दोस्तों से सावधान रहे। आज के लिये शुभ रंग है गुलाबी।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा समस्या से भरा रहेगा। प्रेम संबंध में समस्या आ सकती है। परिवार में किसी एक सदस्य की वजह से पूरे परिवार को परेशानी होगी। संतान की तरफ़ से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा जो आपको ठेस पहुँचा सकता है। आज के लिए शुभ रंग है केसरिया।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले आपको अपने बिज़नेस में बदलाव करने की जरूरत है। बीवी के साथ लड़ाई झगड़ों से दूर रहे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत ख़राब हो सकती है थोड़क ध्यान रखने की ज़रूरत है।आज के लिए शुभ रंग है लाल। आज के दिन कुत्ते को भोजन कराने से घर में पॉज़िटिविटी बनी रहेगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले थोड़ा सेहत का ख़्याल रखे बदलते मौसम के कारण सेहत थोड़ी ख़राब हो सकती है। यदि कोई नया कार्य करने की सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है।जीवनाथी के साथ थोड़ा समय बिताये रिश्ते और गहरे होंगे। आज के लिए शुभ रंग है नीला।
तुला राशि:
तुला राशि वाले आने वाला समय आपके जीवन में बहुत ख़ुशिया ला सकता है, घर में यदि कोई कुत्ता लाने का सोच रहे है तो निसंकोच आप ला सकते है, घर में कुत्ते का होना शुभ माना जाता है। अपनी माता जी से मिलने गाँव जा सकते है और कुछ समय उनके साथ बिताने का प्लान कर सकते है। आज के लिए शुभ रंग है ब्राउन।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले आज आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। नौकरी ढूँढ रहे लोगो को जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। अपने काम के लिए मेहनत करना ना छोड़े। आज के लिए आपका शुभ रंग है पिला।
धनु राशि:
धनु राशि वाले थोड़ा अपने शरीर का ध्यान रखें पुरानी शारीरिक समस्या दोबारा से उभर कर सामने आ सकती है। अविवाहित जोड़े के लिए दिन अच्छा है अपनेक पार्टनर के साथ समय बीता कर अच्छा लगेगा। आज कारोबार में नया काम शुरू करने के आसार है।आज के लिए शुभ रंग है असमानी।
मकर राशि:
मकर राशि वाले आज घर में आप कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आज आप अपने काम के लिए नयी योजनाए बनायेगे। आज आप पूरा दिन अच्छा गुज़रेगा। आज के लिए शुभ रंग है बादामी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले अपने साथियों से थोड़ा संभल कर रहे। आपके साथी आप पर आरोप लगा सकते है।आज आपकी पुरानी गलती आपके परिवार को परेशान कर सकती है। बच्चो के जीवन में आ रही समस्या जल्द ही ख़त्म होगी। आज के लिए शुभ रंग है क्रीम
मीन राशि:
मीन राशि वाले आज अपने बिज़नेस के चलते आपको विदेश जाना पड़ सकता है। आज आप कोई नयी प्रॉपर्टी ख़रीदने का प्लान कर सकते है। आपके पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। बच्चो की पढ़ाई में मदद करे जिस से परीक्षा में अच्छे नंबर आये। आज के लिए शुभ रंग है प्याज़ी।