आज हम बात करते है शुक्रवार के राशिफ़ल के बारे में की आज आपका दिन किस तरह का गुज़रेगा कौन सा काम करे जिस से आपके काम बने और कौन सा ऐसा कार्य है जिस से करने से होगा नुक़सान तो चलिए बात करते राशियों के बारे में कैसा होगा उनका आज का दिन।
मेष राशि:
मेष राशि वाले आज आप किसी समजिक कार्य में हिस्सा ले सकते है। आप अपनी ऑफिस और घर की बातो को दूर रखे यह आपके कार्य पर असर डाल सकती है, आज के लिए शुभ रंग है गुलाबी।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले वाले आज आप पैसों के मामले को लेकर चिंता में हो सकते है। आपको आज कार्यस्थल में सफलता का मोका मिलेगा। आज के दिन थोड़ा ध्यान पूजा पाठ में भी लगाये।आज के लिए शुभ रंग है नीला।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले हड्डियो के दर्द का जल्द इलाज कराए वरना समस्या बढ़ सकती है। स्कूल के बच्चो को स्कॉलरशिप जैसी ख़ुशख़बरी मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ बाहर जाकर पार्टी कर सकते है। और पुराने दोस्तों से मुलाक़ात होगी, आज के लिए शुभ रंग है ब्राउन।
कर्क राशि:
कर्क राशि आपको अपने पड़ोसियो से थोड़ा संभल कर रहना होगा। आपको अपने बच्चो के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहिए। आपको अपनी सेहत का ख़्याल भी रखना चाहिए। आज के लिए आपका शुभ रंग है सफ़ेद।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले दोस्तों और परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते है। आपका मूड हर जगह अच्छा लगेगा। आज के दिन आपको अपने किसी पुराने साथी से मिलकर अच्छा लगेगा। आज के लिए शुभ रंग है आसमानी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले अपने परिवार का ख़ास ख़्याल रखे। आपके काम में बढ़ोत्तरी होगी, और फ़ैमिली का ध्यान रखें और घर में थोड़ा तनाव भरा माहोल रह सकता है, इसका थोड़ा ख़्याल रखे। इस राशि की महिलायें थोड़ा पति के मन और दुख को समझ कर उनको हौसला प्रदान करे। आज के लिए शुभ रंग है प्याज़ी।
तुला राशि:
तुला राशि वाले यदि आप काफ़ी लंबे समय से कोई कार्य करने का प्लान बना रहे है, वह जल्द ही पूरा होगा। आज आपको धन लाभ होने की संभावना है, आज आपको अच्छी खबर अपने बच्चो की तरफ़ से सुनने को मिल सकती है, और बच्चो को कही बहार घूमना ना भूले इस से प्रेम अधिक बढ़ेगा। आज के लिए शुभ रंग है हरा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले आज आपका दिन बहुत अच्छा गुज़रने वाला है। परिवार में प्यार बना रहेगा । आज आप अपनी पत्नी के साथ बाहर शॉपिंग करने जा सकते है। जो लोग अविवाहित है और अच्छे रिश्ते की तलाश में है जल्द ही उनको अच्छी खबर मिलेगी आज के लिए आपका शुभ रंग है बादामी।
धनु राशि:
धनु राशि वाले आज का दिन थोड़ा थकावट से भरा गुज़रेगा, अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कर रहे है तो थोड़ा रुक जाये क्योकि यह आपकी सेहत और बिगाड़ सकता है। शरीर में यदि किसी प्रकार का दर्द है, तो उसको अनदेखा ना करे। आज के लिए शुभ रंग है लाल।
मकर राशि:
मकर राशि वाले आज आपको रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ चल रहे मन मोटाव कम होंगे। अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखे बदलता मौसम आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।आज के लिए शुभ रंग है पीला।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि आपके जीवन में बहुत सी ऐसी घटनाएँ होने वाली है जो आपने कभी सोचा नहीं होगा आपको सोच समझ कर इस चीज़ का फ़ैसला करना होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताये अच्छा रहेगा। आज के लिए शुभ रंग है क्रीम।
मीन राशि:
मीन राशि आज आपका दिन बहुत व्यस्त रहेगा दो घटने आपको कोई भी कार्य करने का समय नहीं मिलेगा। स्टूडेंट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। पति पत्नी को आपस में बात कर चीज़ों को सुलझाना होगा। आज के लिए शुभ रंग है मैजेंटा।