आज हम बात करते है बुधवार के राशिफ़ल के बारे में की आज आपका दिन किस तरह का गुज़रेगा कौन सा काम करे जिस से आपके काम बने और कौन सा ऐसा कार्य है जिस से करने से होगा नुक़सान तो चलिए बात करते राशियों के बारे में कैसा होगा उनका आज का दिन।
मेष राशि:
मेष राशि वाले अपने घुटनों के दर्द का जल्द इलाज कराए वरना समस्या बढ़ सकती है। स्कूल के बच्चो को स्कॉलरशिप मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बनेगा और पुराने दोस्तों से मुलाक़ात होगी।आज के लिए शुभ रंग है बादामी।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वाले अचानक आपको बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी मिल सकती है। आज के दिन जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे है उनका सपना जल्द ही पूरा होगा। काले कुत्ते को खाना खिलाने से बिगड़े काम बनेगे आज के लिए शुभ रंग है गुलाबी।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर सकते है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे। अपने बिज़नेस को बढ़ाने का सोच सकते है। पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान। बना सकते है।आज के लिए शुभ रंग है आसमानी
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले आपको कोर्ट कचरी के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।आपके और आपके परिवार के लिए नई ख़ुशियो का आगमन होगा। दोस्तों से थोड़ा सावधान रहे और अपने परिवार पर ज़्यादा भरोसा करे यह आपके लिए अच्छा होगा। आज के लिए शुभ रंग है, ब्राउन।
सिंह राशि:
सिंह राशि अपने कारोबार पर ध्यान दे कोई आपकी ग़ैर मौजूदगी का फ़ायदा ना उठाये। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का समय कम मिलेगा काम के सिलसिले से आप बाहर रहेगे। आज के लिए शुभ रंग है कैसरिया।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले आज का दिन अच्छा गुज़रने वाला है। अविवाहित जोड़ोक के लिये समय बहुत अच्छा है। अपने प्यार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। आज के लिए शुभ रंग है लाल। मंदिर में किसी ज़रूरतमंद को कंबल दान करे भगवान की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
तुला राशि:
तुला राशि वाले आज आपके जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है अपने रिश्तों को ख़राब होने से बचाए। परिवार में माहोल अच्छा रहेगा सब मिल जुल कर रहेगे। आज के लिए शुभ रंग है मैजेंटा। आज हनुमान जी पर लाला पुष्प अर्पित करने से सभी कार्य शुभ होंगे।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वाले काम आपका बहुत ज़ोर शोर से चलेगा आपके काम में अधिक तरक़्क़ी होगी। अपने दोस्तों से मिलने जा सकते है आज के लिए आपका शुभ रंग है प्याज़ी। आज के दिन किसी को भेट दे आपके लिए शुभ होगा।
धनु राशि:
धनु राशि वाले आज का दिन मिलाजुला गुज़रने वाला है। आज आपके कार्यस्थल के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने जा सकते है।आज के लिए शुभ रंग है क्रीम। आज के दिन किसी ज़रूरतमंद को खाना खिलाए शुभ होगा।
मकर राशि:
मकर राशि वाले आपको अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रखना होगा वरना आपको यह भारी पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़्यादा आवश्यकता है। आज आपको किसी से उपहार मिलने की भी संभावना है। आज के लिए शुभ रंग हरा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ है आज आप अपने सभी बचे कार्यों को पूर्ण करने में लगायेगे। आज के दिन आप अपने पार्टनर को उपहार दे सकते है। आपके बीच प्रेम संबंध और मजबूत होगा। आज के लिए शुभ रंग है सफ़ेद। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ साबित होगा।
मीन राशि:
मीन राशि वाले आने वाला समय आपके जीवन में बहुत सी ख़ुशिया लेकर आयेगा। आपको आपके कार्यस्थल में जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप अपनी बीवी बच्चो के साथ ज़्यादा समय बितायेंगे और अपने बच्चो का थोड़ा ध्यान अवश्य दे बदलते मौसम की कारण तबियत थोड़ी बिगड़ सकती है। आज के लिए शुभ रंग है, नीला।