Best Places To Visit in Kashmir in Hindi: जम्मू और कश्मीर अगर आप घूमने जाते है तो यह सबसे सुंदर जगह है इस से सुंदर जगह शायद ही कहीं देखी होगी। कश्मीर इतना सुंदर है वहाँ जा कर आपको ऐसा लगेगा की आप जन्नत में आ गए है। यहाँ पर देखने के लिए बहुत सी चीज़े है जैसे की ऊँचे- ऊँचे पर्वत, हरे भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ जो कश्मीर की ख़ूबसूरती को और बढ़ा देते है। जो लोग अभी तक जम्मू और कश्मीर अभी तक नहीं गए है उनको वहाँ पर ज़रूर जाना चाहिए। चलिए जानते है और खूबसूरत जगहाओं के बारे में।
Best Places To Visit in Kashmir in Hindi
श्रीनगर
जम्मू और कश्मीर की राजधानी है श्रीनगर यह झिलम नदी के पास दो भागो में बटी हुई है। यहाँ पर सबसे सुंदर और आकर्षित करने वाला डल झील है। यहाँ पर आप घूमने के लिए सितंबर से नवंबर महीने के बीच में आ सकते है। यहाँ पर शाम को घूमने के लिए आप क्रूज़ का इस्तेमाल कर सकते है।
गुलमर्ग
गुलमर्ग यहाँ पर लोग ज़्यादातर अपने पार्टनर के साथ जाना पसंद करते है यह कश्मीर की सबसे सुंदर जगहाओ में से एक है यहाँ पर आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, ट्रैकिंग और बाक़ी ऐक्टिविटीज़ भी कर सकते है।आपको यहाँ पर और भी ज़्यादा मजा आएगा। आप यहाँ पर अक्टूबर से जून महीने में आ सकते है उस समय सबसे ज़्यादा बर्फ देखने को मिलती है।
पहल गाम
पहल गाम जहाँ पर सबसे ज़्यादा केसर पाया जाता है। यहाँ पर सबसे ज़्यादा केसर की खेती होती है। अमरनाथ की यात्रा पहल गाम से ही शुरू होती है। पहल गाम में आप शेष नाग , अरु घाटी, बेताब घाटी घूमने के लिए जा सकते है।
बालटाल घाटी
बालटाल घाटी जिन लोगो को ट्रैकिंग करना बहुत ज़्यादा पसंद है वो अपने दोस्तों के साथ यहाँ पर ट्रैकिंग करने जा सकते है यह ट्रैकिंग के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहाँ पर आपको ज़्यादातर हर जगह बर्फ ही दिखाई देगी। यह अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा रास्ता भी यह यहाँ से भी लोग यात्रा करते है। यह जगह आपको जरुर पसन्द आएगी।
वुलर झील
अगर आपको शांति वाली जगह पसंद है या फिर आप मैडिटेशन करना चाहते है तो आपको यहाँ पर जरुर जाना चाहिए। यह झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। वुलर झील के पास बहुत सारे पक्षी भी देखने को मिलेंगे। अगर आप ऐसी शांतिपूर्वक जगह पसंद करते है तो यहाँ पर ज़रूर जाए।
शालीमार बाग
शालीमार बाग को मुगल शासक जहांगीर ने अपनी बेगम मेहरू निसा के लिए 1619 ई में बनवाया था। यह गार्डन बहुत ही सुंदर है यहाँ पर चरो तरफ़ पानी के फब्बारे लगे है और चिनार के पेड़ इसकी ख़ूबसूरती को चार चाँद लगाते है। यहाँ पर आप अपने परिवार के साथ घूमने ज़रूर आए।
परी महल
परी महल यह महल काफ़ी सुंदर है क्योकि यह काफ़ी ऊँचाई पर बनाया गया है जो की इसकी सुंदरता को और ज़्यादा बढ़ाता है। यहाँ पर बहुत सुंदर फूलो के बगीचे है जो बहुत ही ज़्यादा सुंदर दिखाई देते है। यह महल दारा शिकोह के द्वारा 17वी शताब्दी मे बनवाया गया था।