Benefits of Apple Cider Vinegar: सेब का सिरका इसके सेवन के काफी फायदे है। यह एक नेचुरल दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आपने बहुत सारे सिरको के बारे में सुना होगा जैसे की सफ़ेद सिरका, बालसैमिक सिरका आदि परन्तु इन सब में सबसे बेहतर सेब का सिरका माना जाता है। आज कल सभी अपने घरों में इसका इस्तेमाल करते है। सेब का सिरका हमारी सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों को दूर करता है।
सेब के सिरके का सेवन:
सेब के सिरके का लोग अलग अलग तरीक़े से इस्तेमाल करते है। कुछ लोग इसका सेवन सोने से पहले पी कर करते है और कुछ लोग इसको सलाद के साथ लेना पसंद करते है। सेहत के साथ साथ यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी फ़ायदेमंद हैं।
सिरका बनाने के लिए रॉ और पाश्चराईज फिल्टर किए हुए सेब का इस्तेमाल सिरके के लिए किया जाता है।
सेब सिरका से होने वाले फायदे:
पाचन शक्ति बढ़ाता है:
सेब का सिरका आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है इसमें नेचर एसिड पाया जाता है जो पेट के कीड़ो को मार कर पाचन को सही रखने में मदद करता है।
वजन कम होता है:
यदि आप लगातार कुछ महीनों तक इसका सेवन करते है तो इस से आपका वजन कम होगा इसमें एसिटिक एसिड होता है जो भूख को कम कर वजन आपका बढ़ने नहीं देता।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है:
सेब के सिरके में पाया जाने वाला पेक्टिन आपके अंदर पनप रहे ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम कर इसकी मात्रा को बढ़ाने से रोकता है। और आपका कोलेस्ट्रॉल कम रहेगा तो आप हार्ट जैसी बीमारियो से भी बचे रहेगे।
इम्युनिटी को बढ़ाता है:
सेब का सिरका आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो आपके ईम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है और बीमारियो से बचाता है।
सर्दी ख़ासी में फायदेमंद:
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते है जो ख़ासी सर्दी और साइंस जैसी बीमारियो से लड़ने में सहायता करता है।